Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए भी सोडियम जरूरी क्यों हैं , आईये जानते है कि किस व्यक्ति को कौन सा नमक खाने से क्या फायदा मिलता है।
    News

    शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए भी सोडियम जरूरी क्यों हैं , आईये जानते है कि किस व्यक्ति को कौन सा नमक खाने से क्या फायदा मिलता है।

    By Tv 36 HindustanAugust 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें नमक का इस्तेमाल किया जाता है। बिना नमक खाना बेस्वाद लगने लगता है। शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए भी सोडियम जरूरी होता है, जो कि नमक खाने से ही मिलता है। बावजूद इसके डॉक्टर अच्छी सेहत के लिए व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आपकी सेहत के लिए कौन सा नमक ज्यादा सूट करता है, यह जानने से पहले जान लेते हैं आखिर नमक होते कितने तरह के हैं और किस व्यक्ति को कौन सा नमक खाने से क्या फायदा मिलता है।

    सेंधा नमक-
    आयुर्वेद के अनुसार सेंधा नमक को बाकी नमक से बेस्ट माना जाता है। व्रत में भी इसी नमक का सेवन किया जाता है। इस नमक की खासियत यह है कि यह सफेद और काला नमक से 84 गुना बेहतर होता है। इस नमक में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, कॉपर, सेलेनियम जैसे कई मिनरल्स मौजूद होते हैं। जो सीने में जलन, जीईआरडी, सूजन, पाचन संबंधी समस्याओं और कब्ज में सुधार करने में मदद कर सकते हैं।

    समुद्री नमक-
    समुद्री नमक को समुद्र के पानी से बनाया जाता है। इसमें मौजूद खनिजों मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम की वजह से यह सेंधा नमक से महंगा होता है। इस नमक में मौजूद कैल्शियम दांतों व हड्डियों को कमजोरी होने से बचाए रखता है। यह त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने का प्रभावी उपाय है। हालांकि समुद्री नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए वरना यह उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है।

    आयोडीन नमक-
    यह नमक आयोडीन रिच होने की वजह से थायराइड ग्रंथि के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इस तरह का नमक घरों में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है, लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। आयोडीन नमक खाने से तनाव कम महसूस होता है, मस्तिष्क के साथ बाल, नाखून, दांत और त्वचा की सेहत का भी ध्यान रखता है।tv

    गुलाबी नमक-
    गुलाबी नमक हिमालय से मिलता है, जिसमें कई तरह के खनिज मौजूद होते हैं। यह नमक स्वाद में हल्का मीठा लगता है। इस नमक के नियमित और सीमित मात्रा में सेवन करने से ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। गुलाबी नमक को खाने या पेय पदार्थों में मिलाने से शरीर को फ्लूड बैलेंस बनाने में मदद मिलती है। जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। पिंक हिमालयन नमक आपके दिमाग में serotonin हार्मोन को बढ़ाकर स्ट्रेस से राहत देता है। स्ट्रेस कम होने के कारण आपको बेहतर नींद आती है। इतना ही नहीं हिमालयन पिंक नमक आपकी त्वचा को साफ करने में भी मदद करता है।
    ज्यादा नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कैल्शियम की कमी हो सकती है। इसकी वजह से शरीर में पानी जमने लगता है और हाथ-पैरों में भयानक सूजन आ सकती है। यही वजह है कि नमक का सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है। अगर आप पहले से ही बीपी या किसी अन्य सेहत से जुड़ी समस्या से जुझ रहे हैं तो किसी भी नमक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना ना भूलें।

    काला नमक-
    काला नमक का केमिकल कंपोजिशन सोडियम क्लोराइड होता है। इसमें सल्फर की मात्रा अधिक होने से ये पेट की सेहत का खास ख्याल रखता है। इसके नियमित सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और अपच से राहत मिलती है। इसके अलावा काला नमक वजन घटाने, बीपी कंट्रोल रखने, सीने की जलन को दूर करने और मांसपेशियों की ऐंठन से राहत देने में मदद करता है।

    Post Views: 820

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाकर लौट रहे थे,बिजली के खंभे से टकराई कांवड़ यात्रियों की गाड़ी, करंट लगने से हुई इतने लोगो की हुई मौत…
    Next Article रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट को देख आएगी रामराज की याद, मुंबई में हो रहा निर्माण,जाने कैकई से लेकर रावण तक का ये धांसू रोल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    RSS का ‘पानीपत मंथन’, जुटेंगे संघ के 1489 दिग्गज शताब्दी वर्ष के लिए तैयार हो रहा है ये ‘महाप्लान’…

    March 11, 2026

    आखिर रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद क्यों संसद में राघव चड्ढा ने उठाई 125 करोड़ लोगों की आवाज, अब आगे क्या होगा…

    March 11, 2026

    पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…

    March 11, 2026

    LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम साय ने किया ऐलान…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • RSS का ‘पानीपत मंथन’, जुटेंगे संघ के 1489 दिग्गज शताब्दी वर्ष के लिए तैयार हो रहा है ये ‘महाप्लान’…
    • आखिर रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग बंद क्यों संसद में राघव चड्ढा ने उठाई 125 करोड़ लोगों की आवाज, अब आगे क्या होगा…
    • पहली बार देश में SC ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत, इसको लेकर क्या हैं नियम जानें सबकुछ…
    • LPG, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों के बीच सीएम साय ने किया ऐलान…
    • एआई और मीम के इस अजीब ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम इंस्टाग्राम पर सब्ज़ियां बनीं ‘डॉक्टर’, दे रहीं मोटापा और गोरेपन के नुस्खे! वहीं छोले-भटूरे की जोड़ी पहुंची इंटरनेट की अदालत में, बेवफाई का मुकदमा शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?