
मुंबई : प्यार में धोखे की बात तो आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी को छोड़कर उसके पिता से शादी कर ली। हैरानी की बात ये है कि प्रेमिका ने ऐसा प्रेमी की मां की मौत के बाद किया है। प्रेमिका ने ये पूरी दास्तान अपने एकाउंट पर शेयर किया है।
प्रेमिका ने अपने टिक टॉक एकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि उसने अपने प्रेमी को इस दुख से निकालने के लिए उसके पिता से शादी कर ली ताकि उसे फिर से मां मिल सके। उसने कहा कि “मेरे प्रेमी की मां की मृत्यु हो गई क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि वह दुखी हो, मैंने उसके पिता से शादी करने का फैसला किया ताकि मेरे प्रेमी को फिर से मां मिल सके। हालांकि कई लोग महिला के बलिदान की तारीफ कर रहे तो कई लोग उसके इस फैसले से हैरान भी है।