Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 11 अक्टूबर 2021 का राशिफल : कन्या राशि वाले जातकों के घर सुख शांति बानी रहेगी जाने कैसे
    अंतरराष्ट्रीय

    11 अक्टूबर 2021 का राशिफल : कन्या राशि वाले जातकों के घर सुख शांति बानी रहेगी जाने कैसे

    By Tv 36 HindustanOctober 11, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम भी पूरे होने की संभावना है। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। विद्या के क्षेत्र में आप आगे रहेंगे। भाई- बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

    वृष

    आज बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा, लेकिन ऑफिस में माहौल मिला-जुला रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। अच्छा रहेगा सोच-समझ कर बोले।

    मिथुन

    आज आपको थोड़ी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनायेंगे। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार होंगे। आपको अपने किसी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कर्क

    आज घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराएँगे। आज सोशल साइट्स पर आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अचानक से कोई मददगार आपका अच्छा दोस्त बनेगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा।

    सिंह

    आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आज किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज आप किसी दोस्त के घर जाने का मन बनायेंगे। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

    कन्या

    आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी पारिवारिक विषय पर अपने घर के बड़ो से चर्चा करेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ अच्छा बना कर खिलायेंगी। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके संचय धन में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    तुला

    आज आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मदद मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आयेगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट्स अपने रिश्तें पर भरोसा बनायें रखें।

    वृश्चिक

    आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छा समय बितायेंगे। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले उस विषय से जुड़े लोगों से सलाह करना उचित रहेगा। आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी।

    धनु

    नौकरी कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको काफी अच्छा धन लाभ दिलायेगा। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आपको तनाव महसूस हो सकता है। लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। आज किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है।

    मकर

    आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीक रहने वाला है।

    कुंभ

    आज बचपन के किसी दोस्त का फोन आयेगा। बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम भी आज पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट बनाने का मन बनायेंगे। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करेंगे। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रूके हुए सारे काम पूरे होंगे।

    मीन

    आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरिश्तों को किया शर्मसार: दहेज कम मिलने पर गुस्साए पति ने पत्नी को किया दोस्तों के हवाले… फिर किया ऐसा व्यवहार…
    Next Article पहली बार सामने आई ‘चुड़ैल’ की तस्वीर! ध्यान रहे…फोटो देखकर डर न जाना
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऑनलाइन फ्रॉड में फंसे पैसे निकालना हुआ आसान, 50 हजार से कम रकम अब बिना कोर्ट ऑर्डर होगी वापस, जानें यहां से नए नियम…

    January 19, 2026

    शंकराचार्य स्वामी ने त्यागा अन्न-जल, लगातार दूसरे दिन धरना जारी…

    January 19, 2026

    10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…

    January 19, 2026

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में होगी चुनाव, इस नाम का बनना तय…

    January 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ऑनलाइन फ्रॉड में फंसे पैसे निकालना हुआ आसान, 50 हजार से कम रकम अब बिना कोर्ट ऑर्डर होगी वापस, जानें यहां से नए नियम…
    • शंकराचार्य स्वामी ने त्यागा अन्न-जल, लगातार दूसरे दिन धरना जारी…
    • 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, इस पेपर की तारीख बदली, जानिए यहां से पूरी डिटेल्स…
    • BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में होगी चुनाव, इस नाम का बनना तय…
    • दलालों का खेल टी-20 में फेल भारत-न्यूजीलैंड मैच के नहीं बिक रहे टिकट, मुनाफाखोर इतना डिस्काउंट देने को मजबूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?