Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मेडल हैट्रिक से चूकने के बाद मनु भाकर का खुलासा, बिना लंच किए खेला…
    News

    मेडल हैट्रिक से चूकने के बाद मनु भाकर का खुलासा, बिना लंच किए खेला…

    By Tv 36 HindustanAugust 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेरिस :- पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर लगातार तीसरा ओलंपिक पदक जीतने से चूक गईं. शनिवार को हुए 25 मीटर पिस्टल महिला फाइनल में उन्होंने 28 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर फिनिश किया. तीसरा मेडल जीतने का सपना टूटने के बाद 22 वर्षीय इस भारतीय सनसनी ने स्वीकार किया कि वह 25 मीटर पिस्टल फाइनल में काफी नर्वस हो गईं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर सकीं.

    मेडल हैट्रिक से चूकीं मनु भाकर
    मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल फाइनल के पहले राउंड के बाद दूसरे स्थान पर रहीं. फिर 7वीं सीरीज के अंत तक भी वह मेडल अपने नाम करने की स्थिति में थी. इसके बाद 8वीं सीरीज में खराब शॉट्स के कारण भाकर शीर्ष-3 में बने रहने के लिए शूट-ऑफ में चली गईं. जहां उन्हें हंगरी की शूटर वेरोनिका मेजर ने पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया.

    फाइनल में मैं काफी नर्वस हो गई थी
    इस हार के बाद मनु भाकर ने कहा, ‘फाइनल में मैं बहुत नर्वस हो गई थी. हालांकि मैंने हर शॉट पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की, लेकिन चीजें मेरे पक्ष में नहीं रहीं. अगला मौका जरूर आएगा और मैं उसका इंतजार कर रही हूं. मैं शांत रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन यह काफी नहीं था. मैं 2मेडल जीतकर खुश हूं, लेकिन चौथा स्थान अच्छा नहीं है’.

    बिना लंच किए खेला 25 मीटर पिस्टल फाइनल

    25 मीटर पिस्टल फाइनल में चौथे स्थान पर फिनिश करने के बाद मनु ने खुलासा किया वह बिना लंच किए फाइनल खेल रहीं थी. उन्होंने कहा, ‘ अब सबसे पहले तो मैं लंच करूंगी क्योंकि इन दिनों मुझे लंच नहीं मिल पा रहा था. मैं नाश्ता करने के बाद पूरा दिन रेंज पर बिताती थी. शाम को खाना खा पाती थी. अब और मेहनत करूंगी’.

    पेरिस ओलंपिक में 2 पदक जीतकर रचा इतिहास

    भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल (सरबजीत सिंह के साथ) इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. वह देश के लिए ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं, और साथ ही एक ही ओलंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं. कुल मिलाकर मनु भाकर के लिए पेरिस ओलंपिक ऐतिहासिक रहा.

    Post Views: 605

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसीएम साय ने कर दी ये बड़ी घोषणाएं,छत्तीसगढ़ के छात्रावासों में दो हज़ार सीटों की होगी वृद्धि करने सहित की ये घोषणा…
    Next Article 4 तारीख को रात 12:00 से 3:00 तक नहीं कर पाएंगे यूपीआई ट्रांजैक्शन ,यह है वजह…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…

    April 25, 2026

    सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

    April 25, 2026

    IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…

    April 25, 2026

    किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में गर्मी का कहर जारी, कई शहरों में 44 डिग्री पारा, IMD ने दिया लू का अलर्ट; आंगनबाड़ी केंद्र का समय बदला…
    • सीएम साय ने श्री दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
    • IIT प्रोफेसर से राजनीति के शिखर तक; जानिए कौन हैं संदीप पाठक, जिन्होंने पंजाब में ‘आप’ की सरकार बनाई और अब थामा इस पार्टी का हाथ…
    • किसके पास जा रहे थे इतने करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ में ED की रेड से मची खलबली, रडार पर आए कई सफेदपोश लोग…
    • आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ के लिए चुनौती भरा दिन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?