Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किसान अपने धान की फसल में नमक का क्यों करते हैं छिड़काव,एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे और नुकसान…
    व्यापार

    किसान अपने धान की फसल में नमक का क्यों करते हैं छिड़काव,एक्सपर्ट से जानिए इसके फायदे और नुकसान…

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– धान की रोपाई के बाद किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है.अब खेतों में धान की देखभाल और फसल की वृद्धि की प्रक्रिया शुरू होती है. ऐसे में किसानों को नियमित रूप से खेतों की निगरानी करनी होगी, ताकि जलवायु और कीटों से फसल को बचाया जा सके. साथ ही उचित खाद और पानी की मात्रा देने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होगी. परंतु धान की फसल में रोग एवं कीट लगने का खतरा ज्यादा रहता है. यही वजह है कि किसान अपनी फसल को रोग एवं कीट से बचाव के लिए तरह-तरह की जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करते हैं. जिससे कि उनकी फसल रोग एवं कीट मुक्त रहे. साथ ही उन्हें अच्छा उत्पादन मिल सके. परंतु कुछ किसान ऐसे भी हैं, जो अपनी फसल से अच्छा उत्पादन प्राप्त करने एवं रोग कीट से बचाव के लिए खेतों में नमक का प्रयोग करते हैं. क्योंकि नमक में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो धान की फसल को रोग एवं कीट से बचाव में अहम भूमिका निभाते हैं. तो आइए कृषि विशेषज्ञ से जानते हैं. धान की फसल में नमक का छिड़काव करने से फसल को क्या फायदा होता है? एवं क्या नुकसान होता है ?

    कृषि के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले रायबरेली जिले के राजकीय कृषि केंद्र शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी कृषि शिवशंकर वर्मा (बीएससी एजी डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद) बताते हैं कि किसान अपनी धान की फसल को कीट एवं रोग से बचाव के साथ ही अधिक उपज प्राप्त करने के लिए विभिन्न प्रकार की रासायनिक एवं जैविक कीटनाशकों का प्रयोग करने के साथ ही तरह-तरह के रासायनिक एवं जैविक उर्वरकों का प्रयोग करते हैं. जिससे उनकी फसल रोग एवं कीट मुक्त रहे. उन्हें अच्छी पैदावार मिल सके.
    शिव शंकर वर्मा बताते हैं कि धान की फसल में नमक का छिड़काव करने से फसल में लगने वाले जड़ गलन, खैरा रोग से बचाव एवं खेत में नमी बनी रहती है. क्योंकि धान की फसल के लिए पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है.

    नमक छिड़काव से यह है नुकसान

    खेतों में नमक का छिड़काव करने से रोग से फसल का बचाव तो होता है. परंतु लगातार इसका छिड़काव करने से हमारे खेत की मिट्टी बंजर होने लगती है. जिसका सीधा प्रभाव हमारे फसल उत्पादन पर पड़ता है. इसका ज्यादा मात्रा में प्रयोग करने पर खेत की मिट्टी का pH मान बढ़ जाता है एवं भूमि में लवणीय तत्वों की मात्रा में भी बढ़ोत्तरी हो जाती है.इसीलिए जरूरी है कि फसल में किसी भी कीटनाशक एवं रसायन का प्रयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञ से सलाह जरूर लेनी चाहिए .कृषि विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही उचित मात्रा में इन सभी चीजों का प्रयोग करना चाहिए.

    Post Views: 1,740

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआखिर अंतिम संस्कार के बाद तीसरा दिन ही क्यों चुना जाता हैं अस्थियो के विसर्जन के लिए, गरुड़ पुराण में मिलता है ये जिक्र…
    Next Article आज का मुख्य कार्यक्रम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यहां लाड़ली बहनों से राखी बंधवा करेंगे पौधारोपण बदल रही हैं यातायात व्‍यवस्‍था…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..

    March 7, 2026

    रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…

    March 7, 2026

    आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…

    March 7, 2026

    ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • हमें किसी से परमिशन की जरूरत नहीं तेल खरीद पर सरकार का बड़ा बयान, अमेरिका ने दी थी इतने दिन की इजाजत..
    • रमजान के महीने में क्यों होती है इफ्तारी क्या है इफ्तारी का मतलब जानिए इस पाक महीने की ये खास बातें…
    • आप जानते हैं दुनिया में सबसे पहले शराब किसने बनाई क्यों शुरू हुआ शराब पीने का चलन, इतिहास जानकर रह जाएंगे हैरान…
    • ट्रेलर आते ही मचा तूफान रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देख बॉलीवुड भी रह गया दंग…
    • साली ने रंग लगवाने से किया मना, तो नाराज जीजा ने कर दिया ये कांड…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?