Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों को 13 लाख करोड रुपए से ज्यादा का नुकसान…….
    News

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों को 13 लाख करोड रुपए से ज्यादा का नुकसान…….

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट की सुनामी आ गई है और इसके पीछे ग्लोबल बाजारों की गिरावट का हाथ है. अमेरिकी बाजारों की भयंकर गिरावट के चलते घरेलू शेयर बाजार टूटकर खुले हैं. बैंक निफ्टी 650 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला है और ओपनिंग मिनटों में 800 अंक टूटकर 50560 तक लुढ़क चुका है. बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज में जबरदस्त गिरावट है और ये 2-2.5 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. इंडिया VIX आज 18 फीसदी ऊपर है और ये दिखा रहा है कि बाजार में भारी अस्थिरता है.

    कितनी भयानक गिरावट पर खुला बाजारहफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार जबरदस्त गिरकर खुला है. बीएसई का सेंसेक्स 2,393.77 अंक या 2.96 फीसदी की गिरावट के साथ 78,588 पर ओपन हुआ है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 414.85 अंक या 1.68 फीसदी की गिरावट के साथ 24,302 पर खुला है.प्री-ओपन में ही बाजार में भूचालशेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में आज बीएसई का सेंसेक्स 3774.81 अंक या 4.66 फीसदी की भयानक गिरावट के साथ 77207.14 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. वहीं एनएसई का निफ्टी 605.10 अंक या 2.45 फीसदी की जबरदस्त गिरावट के साथ 24112.60 अंकों पर कारोबार कर रहा था.

    क्यों दिख रही है ग्लोबल बाजारों में ये गिरावटअमेरिकी बाजारों की शुक्रवार को आई गिरावट और आज एशियाई बाजारों में गिरावट की सुनामी का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है. यूरोपीय बाजार हों या एशियाई बाजार..चौतरफा बिकवाली का आलम है और ग्लोबल बाजारों में अचानक से भगदड़ दिखने लगी है. सेंसेक्स और निफ्टी के शेयरों में भारी बिकवालीओपनिंग के साथ ही बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है और सेंसेक्स में लाल निशान छाया हुआ है. एनएसई निफ्टी पर भी सभी 50 शेयरों में लाल निशान ही हावी है और एक भी शेयर तेजी पर नहीं है. बाजार खुलने के आधे घंटे बाद सेंसेक्स में 5 शेयर तेजी पर आए हैं और अभी भी 25 शेयरों में गिरावट हावी है.

    Stock Market Crash: शेयर बाजार में जलजला, सेंसेक्स 2300 अंक गिरकर 78500 तक फिसला, निफ्टी 414 पॉइंट नीचे 24300 पर खुलानिवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहाबीएसई पर निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो चुके हैं क्योंकि बीएसई का मार्केट कैप 444.35 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है. शुक्रवार को बीएसई का मार्केट कैप 457.21 लाख करोड़ रुपये पर रहा था. इस तरह ओपनिंग के साथ ही बाजार से 13 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए हैं.बीएसई पर 3325 शेयरों में ट्रेड हो रहा है और इसमें से 2770 शेयरों में गिरावट पर ट्रेड हो रहा है. यहां केवल 413 शेयरों में तेजी है और 142 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं.

    बीएसई मिडकैप में 3.13 फीसदी की गिरावट छाई हुई है और बीएसई स्मॉलकैप 3.84 फीसदी टूटा है. बीएसई स्मॉलकैप में 3.65 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. अमेरिकी शेयर बाजार में शुक्रवार को जबरदस्त गिरावटशुक्रवार को अमेरिकी सूचकांकों में वॉल स्ट्रीट पर प्रमुख लगभग ढाई फीसदी तक की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी शेयर बाजार के मेन इंडेक्स डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 610.71 अंक यानी 1.51 फीसदी की गिरावट आई और वह 39,737.26 अंक पर बंद हुआ. वहीं एसएंडपी 500 में 1.84 फीसदी की गिरावट देखी गई. .

    Post Views: 1,350

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता चरम पर, भारत के लिए बढ़ी कारोबारी मुसीबत…….
    Next Article हाइपर एक्टिविटी डिसऑर्डर क्या है और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं, जानें…….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…

    February 3, 2026

    महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…

    February 3, 2026

    US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…

    February 3, 2026

    मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…

    February 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिर शुरू हुआ सस्पेंशन का दौर 8 विपक्षी सांसदों को दिखाया गया बाहर का रास्ता, जानिए इन इन पर हुई कार्रवाई,…
    • महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना शिव जी की कृपा से हो जाएंगे वंचित…
    • US टैरिफ डील पर विपक्ष का संसद में हंगामा, PM के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, विपक्ष का राज्यसभा से वॉकआउट…
    • मदिराप्रेमियों को झटका शराब और बीयर की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है नया रेट चार्ट…
    • जनिएअब कब होगी साय कैबिनेट की अगली बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?