नई दिल्ली:- वास्तु शास्त्र में दक्षिण मुखी घर को शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि ये यमराज की दिशा मानी जाता है। लेकिन अगर आपका घर दक्षिणमुखी है तो तुरंत सावधान हो जाएं। क्योंकि दक्षिणमुखी घर की वजह से जीवन में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यहां हम आपको बताएंगे दक्षिण मुखी घर में किन वास्तु उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।
दक्षिण मुखी घर को ऐसे बनाएं शुभ
दक्षिण मुखी घर को भले ही नकारात्मक प्रभाव वाला माना जाता है, लेकिन वास्तु के उपायों को अपनाकर आप इसे सकारात्मक बना सकते हैं। जिससे घर में रहने वाले सदस्यों का जीवन खुशहाली से भर जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि दक्षिण मुखी घर में किन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। कम पढ़ें
लगाएं नीम का पेड़
अगर आपका घर दक्षिण मुखी है तो घर के सामने नीम का पेड़ लगाएं इससे दक्षिण दिशा के दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
लगाएं आईना
अगर दक्षिण दिशा में घर का दरवाजा है तो द्वार के सामने कोई बड़ा आईना लगा सकते हैं। कहते हैं इससे घर में आने वाली नकरात्मक ऊर्जा आईने से टकराकर वापस बाहर चली जाती हैं।
लगाएं हनुमान जी की मूर्ति
दक्षिणमुखी घर के दोष को दूर करने के लिए दरवाजे के सामने हनुमान जी की आशीर्वाद मुद्रा वाली तस्वीर या मूर्ति लगा सकते हैं।
पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति
दक्षिण मुखी घर के मुख्य दरवाजे को लाल रंग से रंगवाए और वहां पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति लगा दें। इससे भी दक्षिण मुखी घर का वास्तु दोष खत्म हो जाता है।
गणेश जी की प्रतिमा
अगर आपके घर का दरवाजा दक्षिण दिशा में है तो गणेश भगवान की दो प्रतिमाएं लगाएं। इसमें एक प्रतिमा अंदर की तरफ ओर और दूसरी बाहर की ओर मुख करके लगाएं। इससे दक्षिण दिशा का दोष दूर होता है।
द्वार पर बनाएं स्वास्तिक
दक्षिण मुखी घर के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
