Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही बनेगा विकसित भारत : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन.…..
    News

    शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही बनेगा विकसित भारत : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन.…..

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *कोरबा / देश की शिक्षा बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में  नई शिक्षा नीति  लागू की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भी सोच यही है कि हमारे प्रदेश के बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करके अच्छे नागरिक बनें और देश की सेवा करें। इसके लिए आज से प्रदेश सहित कोरबा जिले के सभी 248 संकुल स्तर पर मेगा पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। शिक्षा स्तर में सुधार होने पर ही हमारा देश विकसित भारत बन पाएगा। उक्त उद्गार वाणिज्य,उद्योग,व्यापार एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को शासकीय कन्या शाला विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय मेगा पालक-शिक्षक बैठक में व्यक्त किए। श्री देवांगन ने कहा कि हर एक बच्चा बड़ा होकर आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने का सपना देखता है। यदि वह मन लगाकर ईमानदारी से मेहनत करता है और अच्छी शिक्षा प्राप्त करता है तो वह अपनी मंजिल पा लेता है। उन्होंने कहा कि स्कूल की शिक्षा के साथ ही पालक अपने बच्चों को घर पर पढ़ाएं। अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए ज्यादा समय दें। बच्चा जितना शिक्षित होगा, हमारा देश उतना ही आगे बढ़ेगा। प्राइवेट स्कूलों में फीस महंगी होती है, जहां पर सभी बच्चों का पढ़ना संभव नहीं हो पाता। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन के द्वारा मानक स्तर की अच्छी स्कूलों की व्यवस्था की जा रही है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सतत् प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूलों में छात्रों को छात्रवृत्ति, पुस्तकें,गणवेश,कम्प्युटर शिक्षा आदि सुविधाएं दी जा रही है, जिसके माध्यम से पिछड़े परिवार के बच्चे भी आईएएस बन रहे हैं।

    इन शिक्षा सुविधाओं का लाभ लेने के लिए पालक और शिक्षक अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। मंत्री श्री देवांगन ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा सभी को पौधरोपण हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि इस मेगा पालक-शिक्षक बैठक का उद्देश्य अपने बच्चों की पढ़ाई, उनके सर्वांगीण विकास में पालकों की व्यवस्थित तरीके से भागीदारी बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने पालकों से अच्छा मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है।इस हेतु पालकों को बच्चों की शिक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा समय देना होगा। आज की दुनिया तेजी से बदल रही है।

    स्मार्ट फोन, स्मार्ट टीवी ज्यादा प्रचलित हैं। ऐसे में पालकों के द्वारा बच्चों को अच्छा गाइडेंस देना चाहिए, ताकि बच्चे नई चीजों को समझें और उनका सदुपयोग करना सीखें। पालक बच्चों को स्मार्ट टीवी, स्मार्ट फोन आदि यंत्रो की सदुपयोग करने के लिए गाइड करें। कलेक्टर ने कहा कि पालकों के द्वारा शिक्षा व्यवस्था के लिए दिए सुझावों को जिला प्रशासन द्वारा अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी पालकों से आव्हान किया कि हर पालक अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय देवें तथा बच्चों का गुणात्मक विकास करें। कार्यक्रम में पालक श्री माधवलाल साहू ने सुझाव देते हुए कहा कि घर में बच्चों के लिए माता-पिता कम ही समय दे पाते हैं। बच्चों के लिए शिक्षा आज मानसिक बोझ की तरह है, इसमें सुधार की आवश्यकता है। सैद्धांतिक शिक्षा की साथ ही बच्चों को टेक्नीकल, व्यवसायिक, शिक्षा भी दी जाए, जिससे की बच्चे केवल नौकरी पर ही निर्भर न रहें और अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकें। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन एवं कलेक्टर अजीत वसंत ने विद्यालय के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्राओं सुश्री तस्मया खातुन, धनेश्वरी साहू,नेहा कर्ष, ऊषा नेताम को स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी टी. पी. उपाध्याय, बीईओ संजय अग्रवाल, शासकीय साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री सिंह सहित शिक्षक, पालक, छात्राएं उपस्थित थे। जिले के विद्यालयों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया एवं पालको को बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया।

    Post Views: 1,330

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनन्हेंलाल वर्मा तहसीलदार मऊगंज रीवा को चार वर्ष का सश्रम कारावास व 25,000 रुपए के अर्थदंड की सजा…….
    Next Article स्वास्थ्य विभाग में भर्ती हेतु प्राप्त दावा-आपत्तियों का किया गया निराकरण, सूची जिले की वेबसाइट एवं विभागीय सूचना पटल पर किया जा सकता है अवलोकन……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी

    February 21, 2026

    इस गायक के नाम पर 14 लाख की ठगी, फर्जी म्यूजिक शो बुकिंग मामले में 4 पर FIR…

    February 21, 2026

    नहर में जा गिरी सेना की BP बंकर गाड़ी, CRPF के कई जवान घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

    February 21, 2026

    लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…

    February 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोरबा जिले में रेत आपूर्ति सुचारू, अवैध उत्खनन पर कड़ी निगरानी-प्रशासन की सतत कार्रवाई जारी
    • इस गायक के नाम पर 14 लाख की ठगी, फर्जी म्यूजिक शो बुकिंग मामले में 4 पर FIR…
    • नहर में जा गिरी सेना की BP बंकर गाड़ी, CRPF के कई जवान घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…
    • लाल किले के पास बम धमाके का अलर्ट, आतंकियों के निशाने पर हैं बड़े मंदिर, और यहां हाई अलर्ट…
    • मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत यहां से राहुल गांधी–मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे बड़ा शक्ति प्रदर्शन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?