नई दिल्ली:– आज के दिन शुक्र और शनि का समसप्तक योग बनेगा। दरअसल, आज शुक्र और शनि एक दूसरे से सातवें भाव में संचार करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनि के संबंध काफी अच्छे बताए गए हैं। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही ह शुक्रवार के दिन शुक्र और शनि की कृपा के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी मेष, मिथुन, कर्क, धनु और कुंभ राशि पर विशेष कृपा रहेगी। माता लक्ष्मी की कृपा से आपको आर्थिक लाभ मिलने के साथ साथ कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है शुक्रवार का दिन।
मेष राशि के लोगों के लिए दिन व्यस्त और खुशहाल दिन है। आज का दिन आपके लिए व्यस्त और खुशहाल दिन रहने वाला है। नए अवसर आपके सामने आएंगे, की गयी यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों को आज किसी विशेष कार्य की चिंता रहने वाली है। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
मिथुन राशि के कुछ जातकों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशिवालों को मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। साथ ही आपकी आर्थिक आस्था भी बढ़ेगी।
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। कार्य व्यापार में वृद्धि और लगभग सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
सिंह राशि के जातको को कोई भी काम करने से पहले आज बहुत ही सोच विचार करने की जरूरत है। आज अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। साथ ही अपनी खानपान की आदतों पर भी थोड़ा काबू रखें।
कन्या राशि के जातक आज किसी नई योजना पर विचारमग्न रहने वाले हैं। साथ ही आज आपको आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।
मकर राशि के जातक आज अपने दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति करने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा दिनों में बीतेगा।
कुंभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए वातावरण काफी सुखद रहने वाला है। आपको सलाह है कि आसामाजिक तत्वों से दूरी बनाये रखें। साथ ही परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें।
मीन राशि के जातक आज कार्यस्थल पर काम करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। लेकिन, आज अपने रिश्तों को थोड़ा संभालकर रखें। अपने नैतिक कर्तव्यों को न भूलें।
