नई दिल्ली:– पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बुद्धदेव भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर आज यानी शुक्रवार को अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित माकपा के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां नेताओं सहित आम लोग भी आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके शव को चिकित्सा अनुसंधान के लिए NRS मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जाएगा।
जानकारी दें कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का बीते गुरुवार को कोलकाता स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह लंबे समय से श्वांस तथा वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।
आज श्रद्धांजलि अर्पिण के बाद MCP मुख्यालय से उनका शव अस्पताल ले जाया जाएगा क्योंकि बुद्धदेव ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि मृत्यु के बाद उनका शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित कर दिया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री का पार्थिव शरीर यहां एक शवगृह में रात भर रखा गया और आज सुबह 11 बजे उसे राज्य विधानसभा ले जाया गया।
यहां उनके पार्थिव शरीर को आधे घंटे तक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर यहां माकपा के राज्य मुख्यालय मुजफ्फर अहमद भवन लाया जाएगा और अपराह्न 3.15 बजे तक रखा जाएगा। यहां नेता, समर्थक और आम लोग दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपनी सादगी और कार्यशैली के लिए विभिन्न दलों और राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों के बीच खास स्थान रखने वाले भट्टाचार्य का पार्थिव शरीर माकपा के राज्य मुख्यालय से डीवाईएफआई के राज्य मुख्यालय ले जाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य DYFI के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।