Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन……..
    लेख

    विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन……..

    By Tv 36 HindustanAugust 9, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    * कोरबा /विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बालक बुधवारी बाजार कोरबा में आदिवासी बालकों को जनोपयोगी कानूनी जानकारी प्रदान किये जाने के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आज आदिवासी समाज का बच्चा या सदस्य को एक अच्छा अवसर मिलता है तो अच्छा काम करके दिखा सकते हैं। एक आदिवासी समाज का सदस्य राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री है जो देश एवं राज्य को संभाल रहे है। आप सोच सकते है कि क्या कर सकते है। ये सभी कानूनी दायरे में काम करते हुये किया जा सकता है। अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जानकारी देते हुये कहा गया कि किसी अप्रिय घटना के कारण अनुसूचित जनजाति के लोगों के विरूद्ध अत्याचार हो जाता है तो इस घटना के फलस्वरूप किसी को क्षर्ति पहुंचती है तो उसके क्षतिपूर्ति के लिये दावा करना चाहिये। जिससे पीड़ित को मुआवजा मिलेगा। मोबाईल का सद्पयोग करें मोबाईल के माध्यम से कोई गलत मैसेज चले गये है, तो उसे निश्चित ही सजा मिलेगी। अपराध नहीं करना है,अपराध से दूर रहना है। आदिवासी समाज में ज्यादातर लोग शराब का सेवन करते है,शराब के कारण न्यायालय में बहुत से प्रकरण चल रहे है,शराब के सेवन से छोटे-छोटे मामलें में व्यक्ति अपना संतुलन खो देता है और हत्या जैसे गंभीर अपराध को कर देता है। इससे हमें दूर रहना चाहिये। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर देखा गया है कि लोक लुभावन विज्ञापन आता है,जैसे कि एक हजार जमा करों और छह माह में पचास हजार ले लो, ऐसे विज्ञापन से हमें दूर रहना चाहिये। हमें बैंक बीमा इतना पैसा नहीं दे सकता है तो अगला कंपनी कैसे दे देगा। इसमें अपने दिमाग का इस्तेमाल कीजिये और एैसे विज्ञापन से बचे। कोई कंपनी आपको कम मेहनत वाले काम के बदले बहुत अधिक पैसा दे रहा है तो निश्चित ही रूप से वे आगे आपको गैर कानूनी कार्य करा सकता है।

    आप कहीं काम करने जाये तो स्पष्ट ‌रूप से पूछे कि आपको क्या काम करना है। जिससे आप भविष्य में होने वाले अपराध से बच जायेगें। खेल का नियम हमें आनंद देता है। हर चीज के लिये नियम बना होता है। जो नियम को तोड़ता है उसे सजा का प्रावधान है। जो सिस्टम बना है उसे संरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिये। आपको बताये गये कानूनी जागरूकता का उपयोग अपने दैनिक जीवन में करें। आपमें अभी आगे बढ़नी की असीम संभावना है। आप आगे चलकर बढ़े आदमी,डॉक्टर, इंजीनियर,बड़े किसान बन सकते है। अपना समय का सद्पयोग करें और कानून को समझे और अच्छे से रहें।कृष्ण कुमार सूर्यवंशी,द्वितीय जिला अपर सत्र न्यायाधीश,कोरबा के द्वारा बताया गया कि मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम की जानकारी देते हुये कहा गया कि बिना लायसेंस,वाहन के बीमा, वाहन का आर.सी. बुक के साथ ही वाहन का संचालन किया जावें। बीमा समय पर कराया जाना अति आवश्यक है, समय की चूक के गंभीर परिणाम हो जाते है। जब कोई दुर्घटना घटित होती है तो एफ.आई.आर.में दिनांक एवं समय को लिखा जाता है। वाहन का बीमा नहीं होने से संपूर्ण मुआवजा का खर्च वाहन मालिक को देना पड़ता है। बच्चों को मोबाईल का सीमित उपयोग किये जाने का सलाह देते हुये कहा कि स्मार्ट मोबाईल का सद्पयोग किया जावें। बिना पढ़े कोई भी मैसेज फारवर्ड न करें, गलत मैसेज फारवर्ड करने पर साइबर कानून के तहत् अपराधिक मामला पंजीबद्ध किया जा सकता है। नशा करना,नशा का पदार्थ रखना सभी अपराध की श्रेणी में आता है।

    कु. डिम्पल,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर वर्ग के लोग,अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, महिला,बच्चें,विकलांग,अभिरक्षाधीन बंदी एवं अन्य व्यक्ति जिनकी आय डेढ़ लाख रूपये से कम है उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जाता है। न्यायालय के आपरधिक मामलों के लिये लीगल एड डिफेंस कौंसिल, अनुभवी पैनल अधिवक्ता का पैनल निःशुल्क विधिक सहायता के लिये बना है जो आपको प्रकरण न्यायालय में निःशुल्क लड़ते है।

    Post Views: 370

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबालको ने टीबी रोग के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चलाया जागरूकता अभियान……
    Next Article प्रधानमंत्री ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स की प्रोफाइल तस्वीर बदली…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?