Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का बना अधि योग का शुभ संयोग, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा मिलेगी गुड न्यूज…
    समाचार

    आज का बना अधि योग का शुभ संयोग, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा मिलेगी गुड न्यूज…

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आज दिन शनिवार को चंद्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करने वाला है। चंद्रमा के तुला राशि में आने से दोपहर पर बाद गुरु चंद्रमा से अष्टम भाव होकर अधि योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कल सावन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन आधी योग के साथ साध्य योग, शुभ योग और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का फायदा कर्क, कन्या, तुला समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों को किसी बड़े व्यक्ति की मदद से अटका धन मिल सकता है और अपने धन को चार गुना करने का प्रयास करते रहेंगे। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के आजमाने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल रहती है और शनिदेव के आशीर्वाद से इन 5 राशियों को शनि की महादशा, ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में कमी भी आएगी। आइए जानते हैं आज का दिन किन किन राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहने वाला है। वृष राशि वालों को कल शनिदेव की कृपा से पुरानी देनदारियों से निजात मिलेगी और घर के लिए कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। लव पार्टनर की तरफ से कल आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नई ऊर्जा का संचार होगा और लव लाइफ खुशहाल रहेगी। कल आपको किसी संपत्ति की खरीद व बिक्री से लाभ होने की संभावना बन रही है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कल शुभ समाचार मिलने के संकेत मिल रहे हैं और करियर के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कल शनिदेव के आशीर्वाद से परिवार में सुख शांति रहेगी और परिजनों के साथ खुशी के पलों का आनंद भी लेंगे। जीवनसाथी और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ संबंध अगर अच्छे नहीं चल रहे हैं तो आज बातचीत के माध्यम से स्थिति आपके पक्ष में आती दिखेगी और रिश्तों में नयापन आएगा।

    वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : बाधाओं से मुक्ति के लिए पीपल के वृक्ष में जल दें और चार मुख का दीपक जलाएं। साथ ही शनिदेव पर काले तिल अर्पित करें और सुबह-शाम ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करते रहें।

    आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है। कर्क राशि वाले आज जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने से अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे और कई सरकारी अधिकारियों के साथ आपके संबंध मजबूत बनेंगे, जिनसे भविष्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों के कल नई परियोजनाओं पर सुझावों का स्वागत किया जाएगा और उनका नेतृत्व करने के लिए भी कहा जा सकता है। वहीं व्यापारी आज बुद्धिमता का इस्तेमाल करते हुए अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ प्यार और स्नेह बना रहेगा और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिलेगा। इस राशि के छात्र कल एकाग्रचित्त होकर अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी। शाम के समय आप परिवार के किसी सदस्य के साथ धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    कर्क राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : मानसिक शांति के लिए हर शनिवार को आटा, काले तिल और चीनी मिलाकर चीटियों को खिलाएं। साथ ही सरसों के तेल की बनी चीजों को गरीब व जरूरतमंदों को खिलाएं और उनकी सेवा करें।

    कन्या राशि वालों के लिए आज अगस्त का दिन सुखमय रहने वाला है। कन्या राशि वाले आज अपनी वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे और अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा बनाए रखेंगे। साथ ही आप कल दोस्तों व प्रियजनों के माध्यम से कई अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। शनिदेव की कृपा से आज निवेश करने वालों लोगों को अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी और किसी संपत्ति व वाहन खरीदने की इच्छा भी पूरी होगी। व्‍यापारियों को मोटा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। वहीं नौकरी पेशा जातक कल समय पर कार्य पूरा करके दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और सभी के साथ आपके संबंध भी अच्छे रहेंगे। पड़ोसियों के साथ अच्छा समय बीतेगा और उन्हें किसी काम में आपकी मदद भी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में सहयोग मिलने से यश में वृद्धि होगी। अगर आपके कोई भाई-बहन विदेश में रहते हैं तो कल आप उनसे मिल सकते हैं।

    कन्या राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल में एक सिक्का डालकर, उसमें अपनी परछाई को देखें।

    आज का दिन तुला राशि वालों के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। तुला राशि वालों की आज खोई हुई वस्तु या धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि भी बढ़ेगी। भाग्य का आज हर कदम पर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी समस्या से पीड़ित हैं तो कल शनिदेव की कृपा से आपकी सेहत में सुधार आएगा और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। नौकरी व व्यापार करने वालों को कल अच्छा मुनाफा होगा और करियर में उन्नति भी होगी। कल आप किसी मेहमान के आने से प्रसन्न होंगे क्योंकि इससे आपको लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति दूर दूर तक फैलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। शनिदेव के की कृपा से आज आप आप नया मकान व दुकान खरीद सकते हैं। शाम को कल आप जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं।

    तुला राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : परिवार में सुख-शांति और समृद्धि के लिए शनिवार को शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि चालीसा का पाठ करके गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। कुंभ राशि वाले कल किसी बड़े व्यक्ति की मदद से अटका धन मिल सकता है और आपके सरकारी काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक क्षेत्र का दायरा भी बढ़ेगा। आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे और धन को चार गुना करने का प्रयास करते रहेंगे। व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा होगा, जिसकी आप लंबे समय से तलाश कर रहे थे। अगर आपने किसी से बैंक या व्यक्ति से कोई कर्ज लिया है तो आज आपको उससे छुटकारा मिल सकता है और आपके धन में भी वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करेंगे और अपने मन की बातों को साझा भी कर सकते हैं। लव लाइफ में अगर तनाव चल भी रहा है तो इसके बावजूद आप अपने रिश्ते में मधुरता बनाए रखेंगे और शाम तक बातचीत के जरिए सभी मुद्दे सुलझा लेंगे।

    कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का उपाय : आर्थिक उन्नति के लिए शनिवार को काले कपड़े, लोहे के बर्तन, उड़द दाल, कंबल आदि चीजों का दान करें।

    Post Views: 1,060

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपृथ्वी का भीतरी भाग अपनी दिशा से उल्टी दिशा में घूम रहा, धरती पर यह परिवर्तन क्यों हो रहा है, जानिए….….
    Next Article वो दिनअब दूर नही रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों को सौगात, इस दिन खाते मे आयेंगे 1500 रुपए…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?