मध्यप्रदेश :– रक्षाबंधन से पहले शनिवार को लाड़ली बहनों के खातों में 1500-1500 रुपए सरकार सिंगल क्लिक से जमा करेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम श्योपुर जिले के विजयपुर में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। सभी मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
250 रुपए की उपहार राशि भी मिलेगी
23 हजार 11 पंचायतों और सभी निकायों के वार्ड में आभार सह उपहार कार्यक्रम होंगे। लाड़ली बहना योजना की किस्त के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए सरकार की ओर से 250 रुपए की राशि उपहार के रूप में जोड़कर जारी की जा रही है।
सिंगल क्लिक से ट्रांसफर होगी राशि
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरित होंगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विजयपुर में मुख्यमंत्री लाभार्थी महिलाओं को आभार-पत्र और उपहार देने के साथ राखी बंधवाएगें।
कार्यक्रम सभी 23 हजार 11 ग्राम पंचायतों एवं 416 नगरीय निकायों में कार्यक्रम होंगे। इसमें एक पेड़ मां के नाम अभियान में पौधरोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगें।
