नई दिल्ली:– आयर्वेद में कई ऐसे औषधि से जो कई बीमारियों को जड़ से ठीक कर देते हैं. मार्शमैलो एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि है, इसके इस्तेमाल पर शरीर पर चौंकाने वाले फायदे होते हैं. यह पेट की गंभीर से गंभीर समस्याओं को ठीक करने में सहायक होता है.
यह स्किन को चमकदार बनाता है. यह मूत्र रोग को ठीक करने का कार्य करता है. इसके इस्तेमाल से शरीर पर बहुत तेजी से चौंकाने वाले फायदे होते हैं. इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है. इसे चाय के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि मार्शमैली एक बहुत अच्छी आयुर्वेदिक मेडिसिन है. इसकी पट्टी और जड़ का इस्तेमाल अत्यधिक किया जाता है. यह अल्सर जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में सहायक होता है.
यह डायरिया में अन्य स्थिति में भी कार्य करता है. इसके इस्तेमाल से मूत्र संबंधी सभी रोगों में तेजी से फायदा मिलता है. यह स्किन संबंधित समस्याओं को भी तेजी से ठीक करने में सहायक होता है और स्किन को चमकदार बनाता है.
इसका आंतरिक और बाहरी रूप से इस्तेमाल किया जाता है. इसके इस्तेमाल पत्तियों और जड़ भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है. इसका इस्तेमाल आप चूर्ण के रूप में और चाय में भी डालकर इसे आप इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं इसका लेप बनाकर शरीर पर लगा सकते हैं.
डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि यह औषधि आसानी से मिल जाती है और इसका इस्तेमाल भी आसानी से कर आप अपने शरीर पर चौंकाने वाले फायदे प्राप्त कर सकते हैं.इसका इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में ही करना चाहिए. इसका इस्तेमाल कोई भी व्यक्ति कर सकता है, लेकिन जिस व्यक्ति को शुगर की बीमारी और गर्भवती महिलाओं को इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए.
