Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर आपको 50 की उम्र तक दिखना है जवान तो रोज करें ये काम, स्किन रहेगी ग्लोइंग…
    समाचार

    अगर आपको 50 की उम्र तक दिखना है जवान तो रोज करें ये काम, स्किन रहेगी ग्लोइंग…

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– हर कोई हमेशा जवान और सुंदर दिखना चाहता है लेकिन ऐसा संभव नहीं है. क्योंकि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसका असर हमारे चेहरे पर नजर आने लगता है. चेहरे पर झुर्रियां, फाइन लाइंस और स्किन का लटकना, ये सभी उम्र बढ़ने के संकेत होते हैं. लेकिन आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लंबे समय तक जवान रह सकते हैं. यहां हम आपको ऐसी कुछ आदतों के बारे में जानकारी दी जा रही है जो इंसान की उम्र तेजी से बढ़ाने का काम करती है.

    हेल्दी डाइट है जरूरी

    हेल्दी डाइट आपको लंबे समय तक जवान और फिट रख सकती है. आपकी डाइट में फल, हरी सब्जियां, सूखे मेवे, बीज और डेयरी प्रॉडक्ट्स शामिल होने चाहिए. खासकर 30 साल की उम्र के बाद आपको रोजाना पोषण से भरपूर आहार का सेवन करना चाहिए. जब आप विटामिन, मिनरल और फाइबर जैसी चीजों से भरपूर पोषणयुक्त आहार का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन अंदर से स्वस्थ रहती है और एजिंग के लक्षण भी जल्दी नहीं होते हैं.

    रोज व्यायाम करें

    अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रोज एक्सरसाइज करें. एक्टिव लाइफस्टाइल से आप लंबे समय तक चुस्त-दुरुस्त और यंग रह सकते हैं. आपको रोज कम से कम तीस मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए. अगर आपके पास जिम के लिए टाइम नहीं है तो आप घर में भी कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम कर सकते हैं. वॉक, योग और साइकिलिंग के जरिए भी आप खुद को फिट रख सकते हैं.

    स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से बचें

    शराब, तंबाकू और धूम्रपान आपकी उम्र को तेजी से बढ़ाने का काम करती हैं. यह आपके शरीर को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. जो लोग ज्यादा ड्रिंक करते हैं उनमें बुढ़ापे के लक्षण तेजी से उभरने लगते हैं और वो बूढ़े दिखने लगते हैं. ये वजन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाता है और एजिंग तेज करता है.

    तनाव भी है खतरनाक

    बहुत ज्यादा तनाव और चिंता भी आपको जल्दी बूढ़ा बना सकती है. तनाव साइलेंट किलर की तरह होता है जो आपको खोखला बना देता है. अगर आपको लंबे समय तक जवान रहना है तो तनाव से बचना चाहिए.

    भरपूर नींद लें

    हेल्दी शरीर और स्किन के लिए नींद भी जरूरी है. अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं तो आप अपनी सेहत को खराब करते हैं. नींद की कमी भी तनाव का कारण बन सकती है. अच्छी नींद एजिंग प्रोसेस को धीमा करती है. आजकल लोगों में नींद की कमी की दिक्कत काफी तेजी से बढ़ती जा रही है जिससे दूर रहने के लिए आपको अपना शेड्यूल ठीक करना चाहिए.

    Post Views: 525

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतिहाड़ जेल से रिहा होने पर आज मनीष सिसोदिया ने साझा की चाय का साथ सेल्फी, जाएंगे यहां…
    Next Article बांग्लादेश में हिंसा तो घुसपैठ पर निगरानी के लिए बीएसएफ अलर्ट,जानें मोदी सरकार का ये खास मास्टर प्लान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…

    February 18, 2026

    राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…

    February 18, 2026

    भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…

    February 18, 2026

    you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • AI समिट से गलगोटिया यूनिवर्सिटी को स्टॉल हटाने का आया आदेश, इस रोबोट को अपना बताने पर हुई फजीहत…
    • राज्यसभा चुनाव का बिगुल बजा 10 राज्यों की 37 सीटों पर इस दिन होगा मतदान…
    • भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का आखिरी मौका 25,000+ पदों के लिए आवेदन की डेडलाइन नजदीक फटाफट करें अप्लाई…
    • you tube डाउन से मचा हड़कंप, भारत में 19,000+ शिकायतें, दुनियाभर में लाखों यूजर्स प्रभावित…
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?