नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 546 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 1,313 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक की शुरुआत में सोमवार (5 अगस्त) को 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 69,117 था, जो शुक्रवार (9 अगस्त) तक बढ़कर 69,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 78,950 से बढ़कर 80,263 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
बता दें कि आईबीजेए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोने का रेट5 जुलाई, 2023- 69,117 रुपये प्रति 10 ग्राम6 जुलाई, 2023- 69,182 रुपये प्रति 10 ग्राम7 जुलाई, 2023- 68,941 रुपये प्रति 10 ग्राम8 अगस्त, 2023- 69,205 रुपये प्रति 10 ग्राम9 अगस्त, 2023- 69,663 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते एक सप्ताह में कितना बदला चांदी का रेट5 जुलाई, 2023- 78,950 रुपये प्रति किलोग्राम6 जुलाई, 2023- 79,158 रुपये प्रति किलोग्राम7 जुलाई, 2023- 79,159 रुपये प्रति किलोग्राम8 अगस्त, 2023- 78,880 रुपये प्रति किलोग्राम9 अगस्त, 2023- 80,263 रुपये प्रति किलोग्राममोबाइल पर जानें गोल्ड का रेटबता दें किआईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. SMS के द्वारा सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है.
