: कार या बाइक चलाते हैं तो आप भी हफ्ते में एक बार तो जरूर पेट्रोल पंप पर जाते होंगे. सुना भी होगा कि पंप पर काफी घपलेबाजरी होती है, लेकिन कभी ध्यान दिया कि जिस पंप पर आप जा रहे हैं, वहां भी धोखाधड़ी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. अब आप 8 चीजों पर ध्यान देंगे तो आसानी से पेट्रोल पंप पर कारगुजारियों को पकड़ लेंगे
18उपकरणों पर ध्यान दें : पंप पर तेल डालने वाले नोजल से लेकर मशीन की रीडिंग तक को ध्यान से देखें. अगर आपको नोजल पर कोई टेम्परिंग नजर आ रही या फिर इस पर लोकल अथॉरिटी की सील या मुहर नहीं दिखती है तो समझ लीजिए कुछ खेल हो रहा है. ऐसा कुछ दिखे तो तत्काल पंप के मैनेजर से शिकायत कीजिए. दरअसल, इन उपकरणों की साल में एक बार जांच होती है कि कोई छेड़छाड़ तो नहीं की, क्योंकि इस पर सील लगी होती है.
28रीडिंग को ध्यान से देखें : अमूमन पेट्रोल पंप कर्मी तेल डालने से पहले ग्राहक को रीडिंग देखने के लिए कहते हैं. आप भी इसे ध्यान से देखिए और रीडिंग जम्प करती है या फिर इसकी स्पीड में कोई असमानता नजर आती है तो तत्काल इसकी शिकायत करें. आपको यह भी अधिकार है कि पंप पर तेल को मापने वाला उपकरण लेकर उससे अमाउंट चेक कर सकते हैं.
38क्वालिटी जरूर परखें : तेल भरवाने के बाद अगर आपकी गाड़ी अचानक परफॉर्मेंस में कमी दिखाने लगे. मसलन, उसका माइलेज गिर जाए या फिर इंजन से आवाज आने लगे तो आप समझ जाइये कि अमुक पंप पर सही क्वालिटी का तेल नहीं मिलता और यहां मिलावट का खेल चल रहा है. आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं और उस पंप पर जाना अवाइड भी कर सकते हैं.
.48कीमतों पर जरूर नजर रखें : तेल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है और कुछ पंप पर कीमतें घटाकर तेल बेचा जाता है. इसका मकसद सस्ते तेल के जरिये ग्राहकों को आकर्षित करना होता है और इसकी भरपाई दूसरे तरीके से करते हैं, जिसमें मिलावट भी शामिल है. आप नजर रखें कि करीबी पंप पर क्या कीमत है और जहां आप तेल भरवा रहे, वहां क्या कीमत रखी है. ऐसे में उसी पंप का चुनाव करें जहां कीमतें सही रहती हैं.
58कर्मचारियों की हरकतें : यह सबसे जरूरी बात है, क्योंकि कहावत है कि चोर की दाढ़ी में तिनका होता है. अगर कोई कर्मचारी उपकरणों से छेड़छाड़ करता है या फिर मीटर को एडजेस्ट करने की कोशिश करता है तो तत्काल उससे इस बारे में सवाल करें. अगर वह टाल मटोल कर रहा है तो समझ जाइये कि इस पंप पर जरूर कुछ खेल चल रहा है.
रसीद जरूर मांगें : तेल भरवाने के बाद ज्यादातर लोग पैसे देकर जल्दबाजी में निकल जाते हैं. आज से ही यह प्रैक्टिस छोड़ दीजिए और रसीद जरूर मांगें. यह आपके लिए एक रिकॉर्ड की तरह काम करेगा कि आपने कितने का तेल भरवाया और कितना तेल गाड़ी में डाला गया. किसी विवाद की स्थिति में यह आपके लिए सबूत की काम करेगा.
.
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें : पंप पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां दिखें तो इसकी शिकायत लोकल अथॉरिटी के साथ पंप के मैनेजर से भी करें. अगर कोई सबूत है तो उसे भी मुहैया कराएं और ध्यान रखें कि अगली बार आपको फिर से वही गतिविधि दिखे तो इसकी शिकायत सीधे तेल कंपनी से कर सकते हैं
खुद को सतर्क रखना जरूरी : सबसे खास बात ये है कि इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए आपका खुद एजुकेट और अवेयर रहना जरूरी है. अगर आप इन चीजों के बारे में जानते हैं तो आसानी से पंप की किसी भी हरकत और मकसद को समझ जाएंगे. ऐसे में आप ज्यादा प्रभावी रूप से अपने फैसले ले सकेंगे और खुद के साथ दूसरों को भी ऐसे फ्रॉड से बचा सकेंग
