Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत बना रहा अरब सागर के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग, समुद्र के नीचे चलेगी बुलेट ट्रेन फुल स्पीड से.…..
    News

    भारत बना रहा अरब सागर के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग, समुद्र के नीचे चलेगी बुलेट ट्रेन फुल स्पीड से.…..

    By Tv 36 HindustanAugust 10, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    .नई दिल्‍ली. मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम जोर-शोर से चल रहा है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन इस 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण कर रहा है. इस कॉरिडोर का 21 किलोमीटर का हिस्‍सा भूमिगत होगा. खास बात यह है कि भूमिगत हिस्‍से में ही समुद्र के नीचे सुरंग बनाई जा रही है. अरब सागर के नीचे सात किलोमीटर लंबी यह सुरंग भारत की पहली अंडरसी रेलवे सुरंग होगी. इस सुरंग की गहराई जमीन 25 से 65 मीटर तक होगी. सुरंग के निर्माण के लिए तीन ‘दैत्‍याकार’ मशीनों का इस्‍तेमाल होगा. इन मशीनों को काम पर लगाने के लिए घंसोली, शिल्फाटा, और विक्रोली में खुदाई चल रही है. इस साल के अंत तक पहली टनल बोरिंग मशीन (TBM) के काम शुरू कर देने की उम्‍मीद है.21 किलोमीटर लंबे इस भूमिगत मार्ग के निर्माण में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा.

    खासकर, समुद्र के नीचे वाले 7 किलोमीटर के हिस्‍से में. यहां समुद्र तो तगड़ी चुनौती देगा ही, साथ ही कई तरह की तकनीकी दिक्‍कतों से भी दो-चार होना होगा. समुद्र के नीचे बन रही यह सुरंग एक सिंगल ट्यूब सुरंग होगी. इसमें बुलेट ट्रेन के आने और जोन के लिए दो ट्रैक बिछाए जाएंगे. खास बात यह है कि समुद्र के नीचे से भी बुलेट ट्रेन अपनी फुल स्‍पीड, यानी 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चलेगी

    खास सुरंग बनाने में विशेष तकनीक और मशीनों का इस्‍तेमाल21 किलोमीटर लंबा यह भूमिगत मार्ग महाराष्ट्र बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से शिल्पाता तक बनाया जा रहा है. ठाणे क्रीक (इंटरटाइडल ज़ोन) में समुद्र के नीचे 7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाई जाएगी. कुल 21 किलोमीटर में से 16 किलोमीटर के हिस्‍से में खुदाई के लिए 13.1 मीटर व्यास वाले कटर हेड लगी टनल बोरिंग मशीन का इस्‍तेमाल होगा. आम तौर पर मेट्रो के लिए सुरंग बनाने को 5-6 मीटर व्यास वाले कटर हेड का इस्तेमाल किया जाता है. 16 किलोमीटर में खुदाई को तीन टनल बोरिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा.

    बाकी बचे 5 किलोमीटर के हिस्‍से की खुदाई न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) के जरिए होगी.देश में पहली बार समुद्र के नीचे सुरंग बनने जा रही है. इसलिए अभी तक इस तरह की टनल बोरिंग मशीन नहीं है, अब अलग-अलग देशों से टीबीएम के पार्ट्स मंगाए जा रहे हैं और यहीं पर असेंबल किए जाएंगे. इसके बाद खुदाई का काम शुरू हो जाएगा.तीन जगह हो रही है खुदाईसुरंग बनाने को तीन स्‍थानों, घंसोली, शिल्फाटा, और विक्रोली में खुदाई हो रही है. घंसोली में, पहली TBM के इस वर्ष के अंत तक स्थापित किए जाने की योजना है. यह मशीन 39 मीटर गहरे एक शाफ्ट से थाणे क्रीक की ओर खुदाई करेगी. इंजीनियरों ने पहले ही विस्‍फोट कर ब्रांद्रा कुर्ला कॉम्‍लेक्‍स की और 120 मीटर और शिल्फाटा में 110 मीटर की खुदाई पूरी कर ली है.

    Post Views: 900

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैसे बनी भारतीय हॉकी सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक, ये है कुछ खास वजह…..
    Next Article आज बना द्विपुष्कर योग का शुभ संयोग, सिंह समेत इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय जानें कही आप भी तो शामिल तो नही…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?