Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट करने वालों को पुलिस ने धर दबोचा, आरोपियोंमें आंगनबाड़ी सहायिका भी…..
    News

    पेट्रोल पंप संचालक से लूटपाट करने वालों को पुलिस ने धर दबोचा, आरोपियोंमें आंगनबाड़ी सहायिका भी…..

    By Tv 36 HindustanAugust 11, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नाम आरोपीगण-* 1. भरत लाल श्रीवास पिता भगत राम श्रीवास, सा० कसईपाली, चौकी जोबी, खरसिंया, जिला रायगढ़ छ०ग०,2. रमिला राठिया पति रव० नारायण सिंह राठिया सा० बेहरचुंआ, करतला, जिला कोरबा छ०ग०, 3. विकास तिर्की पिता संतराम तिर्की सा० बरपाली धौराभांठा,धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ छ०ग०, संतोष कुमार गोयल पिता रामकला गोयल निवासी वार्ड नंबर 3 राजापारा सक्ती,द्वारा पेट्रोल पंप की बिक्री राशी 4,80,000 रूपये को एक झोला में रखकर अपनी मोटर सायकल से अपने घर सक्ती जा रहा था की बजरंगबली मंदिर के आगे अंधरीकोना मोड़ के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात व्यक्ति इसके मोटर सायकल के साथ साथ दौड़ने लगा तथा आगे बढ़कर एक गेंड़ा से इसके सिर में मारा तो बैलेंस बिगड़ने से गिरने पर तीन-चार गेंड़ा और मारा सफ झोला में रखे पैसा को झोला सहित लेकर जंगल की ओर भाग गया की रिपोर्ट पर थाना करतला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान एवं अनुभागीय अधिकारी बेनेडिक्ट मिंज एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों की धर पकड़ करने का निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश पर थाना करतला की टीम एवं सायबर सेल कोरबा की टीम को सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल और उसके आसपास का सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया एवं घटनास्थल के आसपास के गांव में टीम के द्वारा आरोपियों की पता तलाश कर रही थी कि इस बीच टीम को सूचना मिली की भरतलाल श्रीवास पुलिस टीम को देखकर इधर-उधर छिप रहा था। जिस पर भरतलाल श्रीवास के संबंध में पतासाजी करने पर वर्ष 2021 में अन्य दो आरोपी के साथ पलगड़ा घाटी चौकी जोबी,थाना खरसियां जिला रायगढ़ में सोने-चांदी का जेवर की लूटपाट किया गया था। जिसके आधार पर भरतलाल श्रीवास को तलब कर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी विकास तिर्की से मुलाकात रायगढ़ जेल में हुई थी।जो अपराहरण के केश में अंदर था दोनों का जेल में दोस्ती होने पर जेल से रिहा होने के पश्चात आरोपी भरतलाल श्रीवास द्वारा अपने दोस्त विकास तिर्की को बताया कि रामपुर करतला पेट्रोल पंप के मालिक पेट्रोल पंम की बिक्री राशी को सप्ताह में किसी भी दिन आकर पैसा कलेक्शन कर अपने मोटर सायकल से ले जाता है जिसे आसानी से लूटपाट कर सकते हैं कहकर दोनों आपस में सहमत होकर योजना बनाये तथा विकास तिर्की घटना के पूर्व आरोपी भरतलाल श्रीवास से मिला तब दोनों घटना दिनांक को पेट्रोल पंप में जाकर 50 रूपये का पेट्रोल डलवाने के दौरान भरतलाल श्रीवास आरोपी विकास तिर्की को पेट्रोल पंप के मालिक का पहचान कराया एवं भरतलाल एवं विकास तिर्की घटना स्थल अंधरीकोना मोड़ में आया। आरोपी भरतलाल विकास तिर्की को अंधरीकोना मोड में छोडकर प्रार्थी संतोष गोयल की जाने की सूचना बताने हेतु पेट्रोल पंप तरफ चला गया जो शाम 5.30 बजे 5.40 के मध्य प्रार्थी अपनी मोटर सायकल से अंधरीकोना मोड़ तरफ पहुंचने पर आरोपी भरतलाल श्रीवास ने आरोपी विकास तिर्की को बताया कि सेठ आ रहा तैयार रहना कहकर आरोपी भरतलाल श्रीवास घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपा था तथा विकास तिर्की डण्डा लेकर रोड में ही खडा था जो प्रार्थी के पहुंचने पर डण्डे से उसके सिर में मारा जिससे प्रार्थी का बैलेंस बिगड़ने पर नीचे गिरने पर तीन-चार डण्डे और मारा एवं रूपये से भरा थैला को लेकर जंगल की ओर भाग गया। आरोपी विकास तिर्की रास्ता भटकने के बाद रात्रि में आरोपी भरतलाल श्रीवास अपनी महिला साथी रमिला राठिया को अपने साथ लेकर घटना के संबंध में बताकर आरोपी विकास तिर्की के पास आकर उसको अपने मोटर सायकल में विकास तिर्की एवं आरोपीया रमिला राठिया को बैठाकर अपने साथ ले गया तथा आरोपीया रमिला राठिया को उसके घर छोडकर आरोपी विकास तिर्की को अपने घर ले गया। तथा घर पहुंचकर लूटे गये 4,80,000 रूपये में 2,50,000 रूपये आरोपी विकास तिर्की को दिया स्वयं 1,80,000 रूपये रखा एवं अपनी प्रेमिका रमिला राठिया को 50,000 रूपये दिया है। आरोपी भरतलाल श्रीवास से नगदी रकम 1,50,000 रूपये घटना में प्रयुक्त नग लोहे की टांगी, हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल एवं आरोपीया रमिला राठिया नगदी रकम 50,000 रूपये, आरोपी विकास तिर्की से 1,06,000 रूपये, आरोपी विकास तिर्की द्वारा अपनी बहन पुनम तिर्की के बैंक खाता, बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा की गई 50,000 रूपये की राशि फ्रीज, 3 नग पलंग, 3 नग गद्दा, 6 नग तकिया, 1 नग बीपीएल कंपनी का फ्रीज, 1 नग डबल डोर आलमारी, 1 नग बजाज कंपनी का सिलिंग पंखा, 20 नग इलेक्ट्रिक पाईप को जप्त किया गया है आरोपीगणों के द्वारा साक्ष्य छिपाने एवं आपराधिक षड़यंत्र करना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 61(2) (ए), 238 (ए) बीएनएस पृथक से जोड़ी गई है। आरोपीगणों के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना करतला से सउनि बिसोहन चन्द्रा, आर. किषन जोषी, टंकेष्वर पटेल, विकास कोसले,योगेष्वर पाल यादव, सायबर सेल प्रभारी सउनि अजय सोनवानी एवं सायबर सेल टीम से प्रआर गुना राम सिंहा, राजेष कंवर, रामू कुर्मी, आर. प्रषांत सिंह, डेमन ओग्रे, विरकेष्वर प्रताप सिंह,आलोक टोप्पो, सुषील यादव,रितेष शर्मा, मआर. रेणु टोप्पो, थाना प्रभारी लेमरू सउनि जितेन्द्र यादव, थाना सिविल लाईन रामपुर सउनि सुरेष जोगी, सउनि राजेष तिवारी,महिला सेल से प्रधान आर.बेनीदिता गुलेरिया ,म.आर अनुसुईया,चौकी प्रभारी जोबी आसिफ रात्रे ,आर. बंषी, चौकी रैरूमाखुर्द प्र.आर. चिंतामणी कुर्रे, के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *सजग कोरबा पुलिस अभियान के तहत कोरबा जिले के व्यापारियों एवं आम नागिरीको से अपील है कि अपने पैसे को सुरक्षित घर या बैंको ले जाये कभी रात या सुने रास्ते मे जाने से रहें सावधान*

    Post Views: 1,525

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article“अगर बांग्लादेश में जल्द ही चुनाव नहीं हुए तो इससे अराजकता फैल सकती है”, बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे ने कहा……..
    Next Article अपने वर्कप्लेस पर इन आदतों से बचें, वरना होती है इज्जत कम……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?