Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिंडनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट आने के बाद शॉर्ट सेलिंग शब्द की चर्चा हो रही, जानिए क्या है शॉर्ट सेलिंग जिससे कमाई करती है हिंडनबर्ग रिसर्च……
    News

    हिंडनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट आने के बाद शॉर्ट सेलिंग शब्द की चर्चा हो रही, जानिए क्या है शॉर्ट सेलिंग जिससे कमाई करती है हिंडनबर्ग रिसर्च……

    By Tv 36 HindustanAugust 12, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पहले अडानी समूह और अब सेबी प्रमुख के खिलाफ हिंडनबर्ग की विवादास्पद रिपोर्ट आने के बाद एक शब्द की चारों तरफ चर्चा हो रही है. वह शब्द है शॉर्ट सेलिंग. दरअसल अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च किसी लिस्टेड कंपनी के खिलाफ विवादास्पद रिपोर्ट जारी करती है, क्योंकि इससे उसकी मोटी कमाई होती है. वह पहले टारगेट कंपनी के शेयरों को शॉर्ट करती है और उसके बाद टारगेट कंपनी के खिलाफ उसकी रिपोर्ट आती है.

    आइए जानते हैं कि शेयरों की यह शॉर्ट सेलिंग है क्या चीज और उससे हिंडनबर्ग रिसर्च जैसे निवेशक किस तरह कमाई करते हैं? शॉर्ट सेलिंग से ऐसी क्या कमाई होती है, जिसके लिए हिंडनबर्ग रिसर्च जैसी कंपनियां किसी लिस्टेड कंपनी पर कीचड़ उछालने में भी नहीं हिचकती है? साथ ही यह भी जानते हैं कि शॉर्ट सेलिंग से कमाई करने के तरीके को क्यों बाजार के लिए ओवरऑल खतरनाक माना जाता है?पिछले साल सुर्खियों में आया शॉर्ट सेलिंग का नामशॉर्ट सेलिंग कोई नई चीज नहीं है. भारत में भले बहुत सारे लोगों ने शॉर्ट सेलिंग का नाम पहली बार पिछले साल तब सुना, जब हिंडनबर्ग रिसर्च पहली बार अडानी समूह के खिलाफ विवादास्पद रिपोर्ट लेकर सामने आई. हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी 2023 को जारी रिपोर्ट में अडानी समूह के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए. आरोपों में शेयरों के भाव को गलत तरीके से ऊपर चढ़ाना, शेल कंपनियों का जाल बनाकर और गुमनाम विदेशी फंड का नेटवर्क यूज कर पैसों की हेर-फेर करना आदि शामिल थे.

    अडानी के शेयरों को हुआ था इतना नुकसानहिंडनबर्ग की उस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर औंधे मुंह गिरने लगे. 24 जनवरी से गिरावट का शुरू हुआ सिलसिला अगले एक महीने तक चलता रहा और उस दौरान अडानी समूह के कई शेयर रोज-रोज लोअर सर्किट का शिकार होते रहे. समूह के ज्यादातर शेयरों के भाव देखते-देखते आधे रह गए और उनमें एक-डेढ़ महीने में ही 83 फीसदी तक की गिरावट आई. इस गिरावट से अडानी समूह की कंपनियों के मार्केट कैप में 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई. इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि अडानी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से अडानी के शेयरों के निवेशकों के 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा डूब गए थे.हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का शॉर्ट सेलिंग से कनेक्शनएक तरफ बड़े पैमाने पर निवेशक कंगाल हुए, तो दूसरी तरफ कइयों ने मोटा माल भी बनाया.

    खास तौर पर अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च को करोड़ों डॉलर की कमाई हुई. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट बताती है कि अडानी के शेयरों को शॉर्ट करने से पिछले साल हिंडनबर्ग को 4 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हुई थी. अब हिंडनबर्ग ने जो नई रिपोर्ट जारी की है, उसका सीधा कनेक्शन पिछले साल शेयरों को शॉर्ट कर की गई मोटी कमाई से निकल रहा है. उसी कमाई को लेकर बाजार नियामक सेबी ने हिंडनबर्ग को शो कॉज नोटिस जारी किया था. हिंडनबर्ग ने उस नोटिस का आधिकारिक जवाब तो नहीं दिया, लेकिन उसने बदले में सेबी के ऊपर ही हमला बोल दिया. हिंडनबर्ग ने ताजी रिपोर्ट में सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर अडानी समूह के साथ फाइनेंशियल कनेक्शन का आरोप लगाया है, जिसका सेबी प्रमुख और अडानी समूह दोनों ने खंडन किया है.इस तरह शेयरों को किया जाता है शॉर्टशेयर बाजार में बड़े निवेशक भाव चढ़ने और गिरने दोनों स्थितियों में कमाई कर लेते हैं. शॉर्ट सेलिंग की बात करें तो यह शेयर बाजार में भाव गिराकर कमाई करने का तरीका है. इसे उदाहरण से समझते हैं.

    शॉर्ट सेलर टारगेट शेयर को पहले शॉर्ट करते हैं. मान लीजिए कोई शेयर अभी 500 रुपये का है, लेकिन शॉर्ट सेलर को लग रहा है कि वह शेयर एक सप्ताह में 400 रुपये तक गिर सकता है. अब शॉर्ट सेलर ब्रोकर से उस कंपनी के 100 शेयर को उधार पर लेकर उसे बेच देता है. एक सप्ताह बाद शेयर 400 रुपये पर गिर जाता है. अब वह ओपन मार्केट से 100 शेयर खरीदता है और ब्रोकर से उधार लिए गए शेयरों को वापस लौटा देता है.शॉर्ट सेलिंग से इस तरह कमाते हैं इन्वेस्टरइस मामले में शॉर्ट सेलर ने टारगेट कंपनी के हर शेयर पर 100 रुपये की कमाई की. उसने जिन शेयरों को 500 रुपये के भाव पर उधार लिया था, वे शेयर लौटाने के लिए उसे सिर्फ 400 रुपये में मिल गए. यानी हर शेयर पर 100 रुपये का मुनाफा. इस तरह उसने एक सप्ताह में सिर्फ 100 शेयरों को शॉर्ट कर 10,000 रुपये का मुनाफा बना लिया. हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के मामले में पहले शेयरों पर शॉर्ट पोजिशन लिया और उसके बाद भाव गिराने के लिए उसने विवादास्पद रिपोर्ट जारी की. इसे दूसरे शब्दों में ऐसे भी कहा जा सकता है कि उसने अपनी कमाई के लिए जान-बूझकर अडानी के शेयरों के भाव को गिराया

    .मामूली फायदे के चक्कर में भारी-भरकम नुकसानशेयरों को शॉर्ट कर की जाने वाली कमाई को ब्रॉडर प्रेस्पेक्ट में मार्केट के लिए ठीक नहीं माना जाता है. इसका कारण है कि शॉर्ट सेलर को जितना मुनाफा होता है, उससे कई गुना ज्यादा दूसरे निवेशकों का नुकसान हो जाता है. अडानी के मामले में इस आंकड़े को आप साफ-साफ देख सकते हैं. हिंडनबर्ग को कमाई हुई लगभग 4 मिलियन डॉलर, जबकि अडानी के बाकी निवेशकों को 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा नुकसान हो गया. यानी हिंडनबर्ग को हुए मुनाफे की तुलना में बाजार को मोटा-मोटी 37 हजार गुने से ज्यादा का नुकसान हो गया.बाजार की सेहत के लिए क्यों खराब है शॉर्ट सेलिंग?इस तरह की स्ट्रेटजी में जब बड़े पैमाने पर निवेशकों के पैसे डूबते हैं तो बाजार से उनका मोह भंग होता है. एक बार भारी नुकसान हो जाने के बाद कई इन्वेस्टर दोबारा बाजार की तरफ रुख नहीं कर पाते हैं. यह किसी भी बाजार की ग्रोथ के लिए सबसे बड़ा रिस्क है कि उसमें पैसे लगाने से लोग डरने लग जाएं. अडानी के मामले में भले ही समूह के शेयरों ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से हुए नुकसान की लगभग भरपाई कर ली, लेकिन उसमें साल भर का समय लग गया. कई मामलों में शॉर्ट किए गए शेयर कभी भी पुराने स्तर को अचीव नहीं कर पाते हैं.

    Post Views: 590

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब तक नहीं मिला रिफंड, जानिए क्या हो सकती है देरी की वजह ……
    Next Article देश में 701 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे खुलने के लिए तैयार,यह देश का सबसे हाई स्पीड एक्सप्रेसवे होगा ……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…

    February 17, 2026

    भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन

    February 17, 2026

    त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…

    February 17, 2026

    इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला बहुत ही आगे…
    • भक्ति और संस्कृति की मंत्रमुग्ध प्रस्तुति में हुआ पाली महोत्सव का समापन
    • त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मान…
    • इस तारीख को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी….
    • आज इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?