नई दिल्ली:– UGC NET जून 2024 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के जून 2024 सत्र के लिए संशोधित तारीखें 21 अगस्त से 4 सितंबर निर्धारित की हैं। इस परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग वाली याचिका उच्चतम न्यायालय में सोमवार, 13 अगस्त सुनवाई के दौरान खारिज कर दी गई है।
मामले की सुनवाई कर रही सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई चंद्रचूड़ तथा अन्य न्यायाधीशों न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्र की खण्डपीठ ने कहा कि इस याचिका से अनिश्चितता होगी और इसके चलते अराजकता की स्थिति बनेगी। इस याचिका में याचिकाकर्ताओं ने परीक्षा 18 जून की परीक्षा को शिक्षा मंत्रालय द्वारा रद्द किए जाने और NTA द्वारा फिर से 21 अगस्त से आयोजित किए जा
दूसरी तरफ, NTA ने UGC NET जून 2024 सत्र के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा की जानकारी के लिए ‘एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप’ सोमवार को जारी कर दी। इससे उम्मीदवार अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान समय रहते बना सकते हैं। अपना परीक्षा शहर जानने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पोर्टल, ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार होम पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक सम्बन्धित पेज पर जा सकेंगे। इस पेज पर उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल को भरकर सबमिट करके अपनी एग्जाम सिटी जान सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NTA द्वारा UGC NET के उम्मीवारों को आवंटित परीक्षा शहर में आवंटित केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी, जिसे अभी जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि प्रवेश पत्र परीक्षा शुरू होने की तिथि से 2-3 दिन पहले जारी की जा सकती है।
