Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » WhatsApp में कमाल का प्राइवेसी फीचर, बिना ब्लॉक किए इस तरह छिपा सकते हैं अपना DP…
    News

    WhatsApp में कमाल का प्राइवेसी फीचर, बिना ब्लॉक किए इस तरह छिपा सकते हैं अपना DP…

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के कई ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें कई यूजर्स इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। ये फीचर्स बड़े ही उपयोगी होते हैं और आपके कई काम को आसान बना देते हैं। ऐसे ही वाट्सऐप में एक ऐसा फीचर भी है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने प्रोफाइल फोटो को किसी से बिना ब्लॉक किए भी छिपा सकते हैं।

    आम तौर पर अगर आपको अपना प्रोफाइल फोटो किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट को नहीं दिखाना है तो आपको उस कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करना होता है। हालांकि, बिना ब्लॉक किए भी आप अपनी प्रोफाइल फोटो यानी DP को किसी भी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट से छिपा सकते हैं। यह करना बेहद आसान है। हम आपको इस कमाल के ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं.

    इस तरह छिपाएं अपना DP

    सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वाट्सऐप ओपन कर लें।

    ऐप ओपन करने के बाद आपको ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप या क्लिक करना होगा।

    फिर आपको वहां दिए गए ऑप्शन में से सेटिंग्स पर टैप करना होगा।

    अगले पेज पर आपको प्राइवेसी का ऑप्शन मिलेगा।

    यहां पर आपको प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा।

    इसके बाद आपको यहां चार ऑप्शन- Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody मिलेंगे।

    इसमें आपको My Contacts Except पर टैप करके उन कॉन्टैक्ट्स को चुनना होगा, जिन्हें आप अपना DP नहीं दिखाना चाहते हैं।

    इस तरह से आप किसी को बिना ब्लॉक किए ही अपना DP छिपा सकते हैं।

    अगर, आप उपर दिए गए ऑप्शन में से Everyone का चुनाव करते हैं तो आपका DP सभी वॉट्सऐप यूजर्स को दिखाई देगा चाहे वो आपके कॉन्टैक्ट में है या नहीं। वहीं, अगर आप My Contacts का चुनाव करते हैं तो आपका DP केवल उन यूजर्स को दिखाई देगा, जो आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में है। इसके अलावा अगर आपने Noone का ऑप्शन चुना तो आपका DP किसी को भी नहीं दिखाई देगा, चाहे वो आपके कॉन्टैक्ट में हो या फिर नहीं हो, कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    Post Views: 410

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article100 या 200 नहीं, यह कंपनी ला रही 300W की चार्जिंग टेक्नोलॉजी, पलक झपकते ही आपका फोन हो जाएगा चार्ज…
    Next Article आप इन 3 चीजों पर ध्यान देकर रख सकते हैं किडनी को हेल्दी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…

    March 1, 2026

    आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…

    March 1, 2026

    “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …

    March 1, 2026

    गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…

    March 1, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इजरायल-ईरान युद्ध पर भारत की पैनी नजर, जयशंकर ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों को फोन मिलाकर की ये खास अपील…
    • आज 1 मार्च से बदल गए नियम! बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp और Telegram; जानें आप पर ये होगा असर…
    • “भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू जानिए पिच ये रिपोर्ट …
    • वन विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, 1679 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन …
    • गूगल की इस खुफिया ट्रिक से वापस मिलेगा आपका चोरी हुआ मोबाइल, जानिए ये पूरा तरीका…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?