Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यंत्र रूप में विराजमान है सिद्धपीठ पर अक्षरा देवी
    ज्योतिष

    यंत्र रूप में विराजमान है सिद्धपीठ पर अक्षरा देवी

    By Tv 36 HindustanOctober 12, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में अक्षरा देवी के अलौकिक शक्ति पीठ में मां अपने यंत्र स्वरूप में विराजमान हैं और नवरात्रि के समय किसी समस्या के समाधान की अर्जी लगाने वाले और समस्या के समाधान के बाद मां के दर्शनों के लिए देश भर के दूर दराज इलाकों से यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
    शक्तिपीठ के मंदिर परिसर में बना प्राकृतिक जल अक्षय कुण्ड जो कभी सूखता नहीं और लोगों का मानना है कि इस कुंड में स्नान करने वालों की त्वचा संबंधी बीमारियां जड़ से समाप्त हो जाती है। मंदिर में देवी के समक्ष केवल हवन चंदन, धूप, आदि लकड़ी की औषधियों को गाय के घी और शक्कर में मिलाकर हवन होता है। आमतौर पर देवी मंदिरों में मां आदिशक्ति प्रतिमा या पिण्डी रूप में विराजती हैं परन्तु श्री अक्षरा देवी मंदिर के गर्भगृह में मां किसी प्रतिमा की बजाय प्रस्तर खण्ड पर प्रणवाक्षर की साढ़े तीन मात्राओं के एक यंत्र के रूप में विराजमान हैं। त्रिकोण के तीन कोनों पर अक्षरा देवी, रक्त दंतिका देवी एवं छिन्नमस्ता देवी का स्थान है। मान्यता है कि अक्षरा माता ही संसार का सृजन करतीं हैं इसलिए संसार की समस्त वस्तुएं मां के पुत्रों एवं पुत्रियों के लिए ही रहें।
    अक्षरादेवी सिद्ध पीठ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें न बलि चढ़ती है। यदि किसी को देवी के सम्मुख हवन करना ही हो तो चन्दन, धूप, आदि लकड़ी की औषधियों को गाय के घृत एवं शक्कर में मिला कर सकते हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर तामसी पदार्थ एवं राजसी संकल्प को लेकर देवी की आराधना नहीं की जा सकती। मां अक्षरा प्रत्येक रजोगुणी, तमोगुणी व्यक्ति की भावनाओं को शुद्ध कर देतीं हैं। मां कभी अपनी संतान से बलिदान नहीं चाहतीं इसलिए उस स्थान पर नारियल, मद्य, तिल, जवा का हवन निषिद्ध है। मंदिर के अंदर तेल का दीपक नहीं जलता और न ही नारियल की बलि दी जाती है। मां के सामने तिल और जवा का हवन नहीं किया जाता है। मंदिर के पीछे दूर पहाड़ पर नारियल को बलि के रूप में तोड़कर प्रसाद ले सकते हैं। इसके साथ ही तिल और जवा का हवन भी पीछे बनी वेदी पर किया जा सकता है।
    जालौन जिले में वैसे तो कई सिद्ध स्थल हैं परन्तु शक्ति सिद्ध पीठ के रूप ग्राम सैदनगर में अक्षरा पीठ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है। इस स्थान की प्राचीनता का सही सही अनुमान लगाना तो संभव नहीं है किन्तु उपलब्ध शिलापट्ट के अनुसार इसके एक हजार वर्ष से भी अधिक पुराना होने का पता चलता है। अंग्रेजों के समय लिखे गए कई शोधग्रंथों के अनुसार यहां ईसा पूर्व चेदिवंश का शासन रहा। पुराने इतिहास की वजह से यहां जगह-जगह आध्यात्मिक पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरें बिखरी पड़ी हैं, लेकिन कालचक्र की उथल-पुथल में इनका इतिहास विलुप्त हो चुका है। अक्षरादेवी सिद्ध पीठ भी ऐसी ही धरोहरों में एक है।
    यह स्थान सौम्यता के साथ-साथ मोक्ष की साधना अथवा भक्ति की साधना हेतु सर्वोपरि है। निर्दोष होने पर भी मुकदमों में मिथ्या फंसे लोगों को लाभ पहुंचते देखा गया है। परन्तु सत्यता नहीं होने पर कोई मनन चिंतन करे तो भी लेश मात्र भी सफलता नहीं मिलती। नवरात्र पर यहां विशेष आराधना के लिए श्रद्धालु पूरे नौ दिन प्रवास करते हैं। चैत्र नवरात्र के बाद पड़ने वाली एकादशी के दिन यहां विशेष मेला लगता है, जिसमें कई जनपदों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कुछ वर्ष पहले तक वेत्रवती प्रतिवर्ष बरसात में बाढ़ के रूप में आकर अपने जल से मां के चरण पखारने राजमंदिर में प्रवेश करतीं रहीं हैं। किन्तु हाल ही में मौसम की अनियमितता के कारण अब यह क्रम टूट सा गया है।
    आज यह मंदिर कानपुर-झांसी रेलमार्ग पर एट जंक्शन से करीब 10 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में कोटरा रोड पर ग्राम कुरकुरू से एक लिंक मार्ग से जुड़ा है। मंदिर तक पक्की सड़क बनी हुई है। यहां किसी भी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह जिले का सर्वोत्तम आध्यात्मिक-प्राकृतिक पर्यटन स्थान है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCorona: देश में रिकवरी दर बढ़कर 98 फीसदी के पार
    Next Article दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका खारिज
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का स्पेशल राशिफल नौकरी, पैसा और प्यार किसे मिलेगा फायदा, किसे झटका जानिए 12 राशियों का हाल…

    February 28, 2026

    आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…

    February 27, 2026

    आज का राशिफल जानिए 12 राशियों का पूरा हाल, किस पर मेहरबान रहेंगे शनि देव…

    February 21, 2026

    आज का राशिफल मिथुन सहित इन राशि वाले लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कृषि मंत्री शुरू करेंगे ‘मामा कोचिंग’, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी निशुल्क तैयारी…
    • इस कंपनी के प्रोडक्ट्स खरीदने का न जाने दें मौका, ‘होली है’ सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट…
    • प्रकाश आंबेडकर का मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी ये 2 विवादित रील्स…
    • ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति सीएम सायं…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?