Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ऐसे सजाएं रक्षाबंधन की थाली, डेकोरेशन में शामिल करें यह चीजें, भाई से मिलेंगे भर भरकर पैसे…
    News

    ऐसे सजाएं रक्षाबंधन की थाली, डेकोरेशन में शामिल करें यह चीजें, भाई से मिलेंगे भर भरकर पैसे…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- रक्षाबंधन भाई-बहन का पवित्र त्यौहार इस साल 19 अगस्त को मनाया जा रहा है. यह त्योहार हर वर्ष सावन माह के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस दिन बहनें राखी, मिठाई और अन्य कई सारे चीजें थाली में सजा कर भाई को राखी बांधने पहुंचती है. इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि राखी की थाली को सजाने का सही तरीका क्या है और इसमें किन चीजों को शामिल करना चाहिए.

    इन जरुरी चीजों को राखी की थाली में करें शामिल

    रक्षाबंधन पर बहनें अपने अनुसार कई चीजों को शामिल करते हैं. लेकिन कुछ जरूरी चीजें हैं, जो सभी को राखी की थाली में शामिल करना चाहिए. एक एक करके जानेंगे कि वे कौन से जरूरी चीज है जो राखी की थाली में शामिल करना चाहिए और इसके क्या महत्व है.

    इन थाली का कर सकते हैं उपयोग

    कुछ लोग राखी के लिए चांदी की थाली का यूज करते हैं, जो सबसे अच्छा माना जाता है. लेकिन चांदी की थाली नहीं होने पर पूजा के लिए उपयोग किए जाने वाले पीतल की थाली या किचन में इस्तेमाल होने वाले कोई भी स्टील की थाली को यूज किया जा सकता है. थाली सजाने से पहले इसमें कुमकुम या चंदन से स्वास्तिक बना लें.

    कुमकुम या रोली और अक्षत

    हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत तिलक लगाकर की जाती है. इसलिए राखी बांधने से पहले भाई को तिलक जरूर लगाएं. इसके लिए राखी की थाली में कुमकुम या रोली रख लें. वहीं, इस थाली में अक्षत को होना बहुत जरूरी है. भाई को तिलक लगाने के बाद अक्षत जरूर लगाना चाहिए. इससे नकारात्मक शक्ति दूर होती है और इससे भाई की लंबी उम्र और विजय का प्रतीक माना जाता है.

    मिठाई और आरती का दीपक

    राखी बांधने के बाद भाई का आरती उतारना बिल्कुल न भूलें. माना जाता है कि भाई का आरती उतारना बुरी नजर से बचाती है. इसलिए एक आरती का दीपक राखी की थाली में जरूर रखें. भाई बहन के रिश्तों में मिठास भरने के लिए राखी बांधने के बाद भाई को मिठाई जरुर खिलाना चाहिए. इसलिए अपनी या भाई की पसंद की कोई भी मिठाई थाली में शामिल कर लें.

    भाई-बहन के स्नेह प्रेम का धागा

    राखी की थाली में राखी न हो तो थाली कैसे पूरी हो सकती है. इसलिए अपने भाई का रक्षासूत्र एक सुंदर सी राखी थाली में जरूर रखें, जो भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है. भाई-बहन के स्नेह प्रेम का धागा यानि राखी के साथ आपकी थाली पूरी हो जाएगी. थाली को सजाने के लिए आप इसमें फूल आदि भी रख सकते हैं, जो थली को और भी सुंदर बना देगा.

    Post Views: 570

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबाल गोपाल को नमकीन बिस्कुट का भोग लगाना चाहिए या नहीं, भक्तों को जरूर जान लेना चाहिए ये बातें…
    Next Article चकौड़ा का छोटा पौधा बीमारियों में राम कवच, खूबियां ऐसी कि घर में लगाए बिना रहा ना जाए..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…

    February 17, 2026

    बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…

    February 17, 2026

    आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…

    February 17, 2026

    तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता सीएम सायं…
    • बालको ने पाली महोत्सव में प्रदर्शित किया सामुदायिक विकास का मॉडल…
    • आखिर क्या है India AI Impact Summit इससे आम आदमी को क्या मिलेगा एक क्लिक में जानिए हर सवाल का पूरा जवाब…
    • तारिक रहमान बने इस देश के नए प्रधानमंत्री, ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण…
    • कोका-कोला यूनिट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई,नर्मदा कोल ड्रिंक्स फैक्ट्री पर छापा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?