Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » किडनी को रखना चाहतें है हेल्दी, तो जमकर पिएं पानी, सिगरेट को भी कहें बाय-बाय…
    स्वास्थ्य

    किडनी को रखना चाहतें है हेल्दी, तो जमकर पिएं पानी, सिगरेट को भी कहें बाय-बाय…

    By Tv 36 HindustanAugust 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- किडनी हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. हम जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर से वेस्ट प्रोडक्ट और एक्सेस फ्लूड पदार्थ को निकालने का काम करती है. साथ ही किडनी यह बी सुनिश्चित करती है कि हमारे शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा सही हो और वे हमारे शरीर में रसायनों के स्थिर संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है.
    बता दें कि हमारे शरीर में एसिड, पोटेशियम और नमक का रेगूलशन भी हमारी किडनी द्वारा किया जाता है. यह हमारे शरीर में विटामिन डी को भी उत्तेजित करती है, जो हड्डियों की मजबूती को बनाए रखता है. इसके अलावा किडनी एरिथ्रोपोइटिन का प्रोडक्शन करने में मदद करती है, जो रेड ब्लड सेल के प्रोडक्शन के लिए जिम्मेदार एक हार्मोन है.

    अपोलो डायग्नोस्टिक्स के मुताबिक क्रोनिक किडनी रोगों के इलाज के लिए चिकित्सा क्षेत्र में प्रगति के बावजूद इससे होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके पीछे की वजह किडनी की बीमारियों के बारे में जागरूकता की कमी और किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता की कमी हो सकती है.

    किडनी के फिट रखने के लिए तरल पद्वार्थ का सेवन करें

    दिन में कम से कम 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए. इससे किडनी को हमारे शरीर से मूत्र के रूप में अपशिष्ट निकालने में मदद मिलती है. यह शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है जो संक्रमण या किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं. पानी के अलावा नींबू, संतरा और खरबूजे जैसे फलों के जूस किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं.

    किडनी की रेगूलर जांच करवाएं

    शुरुआती चरणों में किडनी की बीमारियों के कोई लक्षण नहीं दिखते. इसलिए सलाह दी जाती है कि साल में कम से कम एक बार अपनी किडनी की जांच करवाएं. किडनी के लिए कुछ सामान्य जांचों में ब्लड यूरिया, यूरिन रूटीन एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड KUB और बहुत कुछ शामिल हैं.

    हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखें

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक एक्टिव और फिट रहना, यानी नियमित रूप से व्यायाम करना क्रोनिक किडनी रोगों से बचने में मदद कर सकता है. चलना, दौड़ना, डांस करना और साइकिल चलाना आपके शरीर को एक्टिव और स्वस्थ रखने मददगार हो सकते हैं. स्वस्थ आहार का पालन करना, धूम्रपान और मोटापे से बचना भी आवश्यक है.

    अन्य स्वास्थ्य स्थितियों की निगरानी करना

    अपने डायबिटीज और बलड शुगर लेवल पर नजर रखकर किडनी की समस्याओं या बीमारियों के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है. भारत में, डायबिटीज गुर्दे की विफलता का मुख्य कारण है. डायबिटीज से पीड़ित लोगों में गुर्दे को नुकसान होता है क्योंकि हाई शुगर लेवल आपकी किडनी को आपके खून को फिल्टर करने के लिए अधिक मेहनत करने के लिए मजबूर करता है.

    Post Views: 825

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजंगल के रास्ते जा रही अकेली महिला से मोबाइल की लूट एवं मोटरसाइकल चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article UPSC की जगह RSS के जरिए लोकसेवकों की भर्ती, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- छीना जा रहा आरक्षण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?