कुछ लोगों के गर्दन पर काली धारी, कालेपन या ढेर सारे मस्से दिखाई देते हैं. ज्यादातर लोग इस मैले समझकर इग्नोर कर गेते हैं. वहीं कुछ लोग इसे साफ करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह कालापन हटने का नाम नहीं लेता है.जब तब भी यह ठीक नहीं होता है कि लोग स्किन के डॉक्टर को दिखाते हैं. लेकिन डॉक्टर की दवाई का भी कुछ भी असर नहीं होता है. अगर आप भी इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आपको अलर्ट की जरूरत है क्योंकि यह गंभीर लिवर की बीमारी के संकेत हो सकते हैं. दरअसल, गर्दन पर काले घेरे, कालापन प्रीडायबिटीज के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. आइए विस्तार से जानेंगे काली गर्दन और मस्से सेडायबिटीज और लिवर की बीमारी का क्या कनेक्शन है?
इंसुलिन रेजिस्टेंटस बढ़ने से गर्दन हो जाती है कालीडायबिटीज लिवर से जुड़ी बीमारी है और यह खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण होती है. ब्लड में इंसुलिन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसके कारण गर्दन पर काले घेरे हो जाते हैं. एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स स्किन पर काले धब्बे के कारण बनते हैं. अगर आपको भी अपने गर्दन के आसपास ऐसे काले धब्बे दिखाई दे तो आपको तुरंत ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए. या यूं कहें कि शुगर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. क्योंकि मस्से आना डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं.त्वचा के मस्से ब्लड में हाई ट्राइग्लिसराइड्स से भी जुड़े हैं जो डायबिटीज की वजह से होता है.
रिसर्च के मुताबिक आपको इंसुलिन रेजिस्टेंटस या हाइपरट्राइग्लिसराइडिमिया जैसी समस्या होने पर स्किन पर दिक्कत दिखाई देने लगती है.ऐसे करें बचावगर्दन पर होने वाले काले दाग और धब्बे को हटाने के लिे अपनी लाइफस्टाइल को सबसे पहले अच्छी करनी चाहिए. इसके लिए डाइट को अच्छा रखना चाहिए. एक्सरसाइज, स्ट्रेस कम लेना, हेल्दी डाइट और अच्छी नींद लेने से आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं. अपनी लाइफस्टाइल को कंट्रोल करके आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं. मस्से एक तरह का स्किन इंफेक्शन होता है. जब शरीर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो इस तरह के संक्रमण शरीर पर दिखाई देते हैं. यह ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) के कारण होता है.
