नई दिल्ली:– भादो का महीना का आरंभ हो चुका है। 20 अगस्त से लेकर 18 सितंबर तक भादों का महीना रहेगा। भादो के महीने को भाद्रपद महीना भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सिर्फ सावन ही नहीं बल्कि भादो का महीना भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह महीना भगवान श्री कृष्ण और भगवान गणेश को भी समर्पित है। इस पूरे महीने स्नान, दान और पूजा पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की तमाम तरह की समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है। इस महीने में भगवान शिव, भगवान कृष्ण और गणेशजी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए।
भाद्रपद महीने में क्या करें क्या न करें
भादो के महीने में अच्छी सेहत पाने के लिए गुड़ का सेवन बिल्कुल भी न करें। साथ ही इस महीने दही भी नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा बैंगन, मांस मदिरा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए।
भाद्र पद के महीने में नारियल के तेल का इस्तेमाल खाने में नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से संतान सुख में बाधा आ सकती है। जो लोग संतान सुख की कामना कर रहे हैं या नवविवाहत हैं उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए।
भाद्रपद महीने में मन में व्यक्ति को शुद्ध विचार लाने चाहिए। इस दौरान शादीशुदा जातकों को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। मन में पवित्र विचार ही लाने चाहिए।
इस पूरे महीने व्यक्ति को अपने बाल नाखून आदि नहीं काटने चाहिए। खासकर के रविवार, सोमवार और गुरुवार के दिन महिलाओं और पुरुष दोनों को ही बाल नहीं धोने चाहिए न ही काटने चाहिए।
भगवान कृष्ण की पूजा के लिए भी यह महीना लाभकारी रहेगा। इस पूरे महीने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्हें तुलसी का भोग रोजाना लगाएं। रविवार के लिए तुलसी का पत्ता पहले ही तोड़कर रख लें।
इस महीने चावल या नारियर के तेल का कोई आपको दान दें तो ऐसा दान बिल्कुल भी न लें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नारियल और चावल का दान लेने से व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
भाद्रपद महीने का महत्व
भाद्रपद या भादो का महीना भगवान श्री कृष्ण को अधिक प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान कृष्ण और भगवान गणेश जी पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भादो माह में देवी-देवताओं की पूजा करने से साधक को सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा, व्यक्ति को जीवन में खुशी, सफलता और सौभाग्य का लाभ मिलता है।
भाद्रपद भगवान कृष्ण का पसंदीदा महीना है, इसलिए यह महीना कृष्ण भक्ति, व्रत और उपाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, जिसे देशभर में जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस महीने में कई प्रमुख त्योहार आते हैं जैसे कजरी तीज, भगवान गणेश महोत्सव, अनंत चतुर्दशी आदि त्योहार आते हैं। भादो के महीने में गीता का पाठ करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख समृद्धि और यश में वृद्धि होती है।
