Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » क्या मंकीपॉक्स है जानलेवा बीमारी, इलाज में वक्त बर्बाद करने पर नतीजा हो सकता है खतरनाक…..
    लेख

    क्या मंकीपॉक्स है जानलेवा बीमारी, इलाज में वक्त बर्बाद करने पर नतीजा हो सकता है खतरनाक…..

    By Tv 36 HindustanAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मंकीपॉक्स के नए वेरिएंट को लेकर बहस जारी है क्योंकि डॉक्टर भी अभी इस बीमारी को लेकर कुछ भी बोलने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि भारत में इस बीमारी के अभी एक भी केस नहीं आए हैं. हालांकि, भारत में साल 2022 और 2023 में इसके 30 मामले दर्ज किए गए थे. लेकिन ग्लोबल लेबल पर हर रोज इसकी संख्या बढ़ रही है. जिसके कारण वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने चिंता जताई है.

    WHO ने इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है. वहीं अफ्रीका में इस बीमारी के नए वेरिएंट के बारे में पता चला है जिसे लेकर काफी चिंता जताई जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंकीपॉक्स के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है. क्या हैं मंकीपॉक्स के लक्षण?

    अगर कोई मंकीपॉक्स की चपेट में आता है तो उसे बार-बार तेज बुखार आना, पीठ और मांसपेशियों में दर्द, तनाव, सिर दर्द, त्वचा पर दाने, स्किन पर चकते पड़ना, खुजली की समस्या होना, शरीर में सामान्य रूप से सुस्ती आना आदि लक्षण महसूस होते हैं. संक्रमण आमतौर पर 14 से 21 दिनों तक रहता है. पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों पर रैशेस होना, इतना ही नहीं गला ख़राब होना और बार-बार खांसी आना शामिल है.मंकीपॉक्स कैसे फैलता है?यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है. मंकीपॉक्स वायरस त्वचा, नाक, आंख या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है. यह संक्रमित जानवर के काटने से भी हो सकता है. इतना ही नहीं, संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध रखने से भी यह बीमारी फैल सकती है.

    मंकीपॉक्स के लक्षण आमतौर पर 2-4 हफ्तों में दिखाई देते हैं. अगर आपको भी ऐसे कोई लक्षण दिखाई दे तो आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए.मंकीपॉक्स के कारण शरीर में होने वाली समस्याएंमंकीपॉक्स एक तरह का वायरल इंफेक्शन है इसके कारण त्वचा पर घाव की तरह बनने लगते हैं. जिसके बाद बुखार हो जाता है. ज्यादातर मामलों में यह इंफेक्शन ठीक हो जाता है लेकिन कई मामलों में यह गंभीर रूप ले लेता है. मंकीपॉक्स के कारण त्वचा पर जो घाव होता है उसे अगर वक्त रहते इलाज नहीं किया जाएगा तो यह गंभीर बैक्टीरियल इंफेक्शन का रूप ले लेता है. जिसके कारण स्थिति गंभीर हो जाती है. इस दौरान शरीर में सूजन होने लगते हैं. साथ ही साथ यह शरीर के अंगों को भी डैमेज करने लगता है. यह सेप्सिस (Sepsis) में बदल सकती. सेप्सिस वह स्थिति है जब शरीर में इंफेक्शन बढ़ने लगता है औरसूजन होने लगता है.

    कुछ मामलों में मंकीपॉक्स का इंफेक्शन फेफड़ों तक फैल जाता है और जिसके कारण सांस संबंधी दिक्कतें होने लगती है. मंकीपॉक्स इंफेक्शन के कारण आंख पर भी बुरा असर होता है. जिसके कारण कंजंक्टिवाइटिस और कॉर्नियल इंफेक्शन होता है. मंकीपॉक्स वायरस न्यूरोन सिस्टम पर भी बुरा असर डालता है. जिसके कारण मेनिनजाइटिस और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं. इस बीमारी के कारण शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है. जिसके बाद कोई भी बीमारी आप पर आसानी से अटैक कर सकता है.

    Post Views: 530

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअत्याधुनिक हथियारों की दिशा में चीन ने उठाया बड़ा कदम…..
    Next Article क्या सच में हर रोज कम मात्रा में शराब पीना फायदेमंद होता है, रिसर्च से यह बात आई सामने…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…

    February 16, 2026

    धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…

    February 16, 2026

    बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…

    February 16, 2026

    आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को मिली खास सौगात, अब घर बैठे ऐसे करवा सकेंगे दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन, साइबर पंजीयन कार्यालय का शुभारंभ…
    • धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी…
    • बच गए सीएम अजित पवार जैसी दुर्घटना टली, मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर हवा में लड़खड़ाया…
    • आखिर फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम जानें क्या खाएं और क्या नही….
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला चूड़ी पहनाने से नहीं बनती शादी, पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी और बच्चों को संपत्ति का अधिकार…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?