*कोरबा/ जिले अंतर्गत अयस्क बालिका को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर अपनी मोटर साइकिल में ले जा दुष्कर्म करने की सूचना पर कोतवाली कोरबा में दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया । इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में अज्ञात आरोपी की तत्परता पूर्वक तलाश प्रारंभ की गई कोरबा शहर के सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदेही आरोपी की पहचान कृष्ण पिता बुधराम यादव निवासी सर्ब मंगला शांति नगर स्थाई निवासी ग्राम तिलकेजा उरगा के रूप में हुई जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है,आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा उसका मोबाइल जप्त किया गया विवेचना जारी है ।
