Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज जन्‍माष्‍टमी का व्रत कैसे करें, जानें व्रत के नियम और इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान…
    समाचार

    आज जन्‍माष्‍टमी का व्रत कैसे करें, जानें व्रत के नियम और इन बातों का रखें विशेष ध्‍यान…

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जन्‍माष्‍टमी भाद्रमास के कृष्‍ण पक्ष की अष्‍टमी को मनाई जाती है और यह तिथि इस बार 26 अगस्‍त को है। इसके अलावा 27 अगस्‍त को भगवान कृष्‍ण के जन्‍म की खुशी में जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा। जन्‍माष्‍टमी हिंदू परिवार के अधिकांश घरों में रखा जाता है और कान्‍हाजी के जन्‍म की खुशियां मनाई जाती हैं। जन्‍माष्‍टमी का व्रत कैसे करें और इस दिन किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए, इसको लेकर शास्‍त्रों और पुराणों में कुछ नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्‍तार से।

    इस तरह रखें जन्‍माष्‍टमी का व्रत
    जन्‍माष्‍टमी व्रत के नियमों को मानने की शुरुआत सप्‍तमी तिथि से ही हो जाती है। सप्‍तमी तिथि से ही व्रतियों को ब्रह्मचर्य का पालन शुरू कर देना चाहिए और सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। इसके बाद अगले दिन जन्‍माष्‍टमी पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्रत करने का संकल्‍प लेना चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए। जन्‍माष्‍टमी का व्रत आप चाहें तो फलाहार और जलाहार करके रख सकते हैं। लेकिन सूर्यास्‍त से लेकर अर्द्ध रात्रि तक भगपान के जन्‍म की बेला तक व्रतियों को निराहार रहना चाहिए। शाम को भगवान कृष्‍ण की पूजा करने से पहले एक बार स्‍नान जरूर कर लेना चाहिए।

    जन्‍माष्‍टमी व्रत के नियम

    1. जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले व्रतियों को पूरे दिन ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए।
    2. जन्माष्टमी के व्रत में भूलकर भी अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए।
    3. जन्माष्टमी का व्रत रात को 12 बजे भगवान का जन्‍म करवाने के बाद खोलना चाहिए। कुछ लोग जन्‍माष्‍टमी के व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करते हैं।
    4. जन्‍माष्‍टमी के शुभ अवसर पर आपको भगवान कृष्‍ण के किसी मंदिर में जाकर दर्शन जरूर करने चाहिए।
    5. जन्‍माष्‍टमी के दिन सुबह और रात में श्री कृष्ण भगवान की विधि विधान पूजा करनी चाहिए.
    6. जन्‍माष्‍टमी के दिन भगवान को जिन चीजों का भोग लगाएं उन्हीं वस्‍तुओं को प्रसाद के रूप में ग्रहण करके व्रत खोलना चाहिए।
    7. व्रत रखने वालों को गलती से भी दिन में सोना नहीं चाहिए।
    8. किसी को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।
    Post Views: 705

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअपनी अच्छी सेहत के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 तरह के नमक, मिलेंगे ऐसे फायदे कि चौंक जाएंगे आप…
    Next Article चाय पीते ही पेट में बनने लगते हैं गैस के गोले, आजमाएं ये 6 उपाय अगले पल से ही हल हो जाएगी समस्या…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?