नई दिल्ली:– सौंफ में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते है। सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। सौंफ के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन को कम करने और पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
सौंफ के फायदों के बारे में हम बचपन से ही सुनते आ रहे हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई में इस्तेमाल होने वाली यह छोटी सी चीज आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि, अनगिनत हेल्थ बेनेफिट देने के साथ यह आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है।
कई गुणों से भरपूर होता हैं सौंफ
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सौंफ में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम पाया जाता है। सौंफ के पानी का सुबह खाली पेट सेवन करने से वजन को कम करने और पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
इन खास फायदों के बारे में जानिए
तो ऐसे में आइए बिना देर किए जानते हैं सौंफ से मिलने वाले फायदे-
डाइजेशन को बनाए रखता है बेहतर
लंबे वक्त से सौंफ का इस्तेमाल खाना पचाने के लिए किया जाता रहा है। सौंफ ब्लोटिंग, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में भी काफी मदद करती है।
न्यूट्रिएंट से भरपूर
सौंफ को पोषक तत्वों का भी शानदार खजाना कहा जाता है। यह विटामिन-C, पोटेशियम और डाइटरी फाइबर से भरपूर होती है। ऐसे में, चाहे बच्चे हों या बड़े सौंफ खाना हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद है।
वेट लॉस में मददगार
सौंफ में कैलोरी की मात्रा बेहद कम और फाइबर काफी ज्यादा होता है। ऐसे में, इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जो कि वेट मैनेजमेंट के लिहाज से काफी फायदेमंद है। बेली फैट को कम करने के लिए आप सुबह-सवेरे इसे पानी में उबालकर पी सकते हैं, जो कि न्यूट्रिएंट एब्सोर्पशन को बढ़ाने के साथ-साथ फैट स्टोरेज को भी कम करता है।
पीरियड्स में फायदेमंद
मासिक धर्म यानी पीरियड्स से जुड़े दर्द और अन्य समस्याओं में राहत पाने के लिए सौंफ का सेवन लंबे समय से किया जा रहा है। सौंफ की चाय या इसका पानी पीने से पेट में ऐंठन, कमर दर्द और पीरियड के दर्द से राहत पाई जा सकती है।
एंटी कैंसर प्रॉपर्टी से भरपूर
सौंफ स्वास्थ्य लाभ देने के साथ कई बीमारियों से दूर रहने में मदद करती है। टेस्टिंग एंड एनिमल स्टडीज की 2011 की रिपोर्ट के अनुसार सौंफ में एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज पाई जाती है। क्योंकि, सौंफ में एनेथोल कंपाउंड पाया जाता है। जिसमें कैंसर फाइटिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। इस रिसर्च में यह भी पाया गया की सौंफ ब्रेस्ट और लिवर कैंसर सपने में भी मदद करती है।
सूजन कम करने में कारगर
सौंफ में भरपूर मात्रा में पोषण तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन-सी और क्वेरसेटिन। जो शरीर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। साथ ही सूजन बढ़ाने वाले कारणों से भी दूर रखते हैं।
