Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » “एआई की वजह से इंफोसिस में कोई छंटनी नहीं होगी. हम रिक्रूटमेंट बढ़ाने वाले हैं”, सलिल पारेख ने कहा……
    News

    “एआई की वजह से इंफोसिस में कोई छंटनी नहीं होगी. हम रिक्रूटमेंट बढ़ाने वाले हैं”, सलिल पारेख ने कहा……

    By Tv 36 HindustanAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : इंफोसिस ने इस साल बड़े पैमाने पर अधिग्रहण करने की योजना बनाई है. इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख (Salil Parekh) ने कहा कि कंपनी डाटा एनालिटिक्स और सैस (SAAS) समेत कई सेक्टर में काम कर रही कंपनियों को खरीदने के बारे में सोच रही है. ये अधिग्रहण यूरोप और अमेरिका में हो सकते हैं. सलिल पारेख ने कहा कि छंटनी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को दोष देना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि एआई की वजह से इंफोसिस में कोई छंटनी नहीं होगी. हम रिक्रूटमेंट बढ़ाने वाले हैं.

    इस साल दो कंपनियों को खरीद चुकी है इंफोसिस एक इंटरव्यू के दौरान सलिल पारेख ने कहा कि हम अपनी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए अधिग्रहण करना भी जरूरी है. आने वाले तीन महीनों में इस बारे में ऐलान हो सकता है. इसी साल जनवरी में कंपनी ने सेमीकंडक्टर डिजाइन कंपनी इनसेमी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (InSemi Technology Services) को खरीदने का ऐलान किया था. इसके बाद अप्रैल में इंफोसिस जर्मनी ने इनटेक होल्डिंग (in-tech Holding) को भी खरीद लिया था.

    सलिल पारेख ने कहा कि इन दोनों कंपनियों से हमें अपना इंजीनियरिंग सर्विसेज बिजनेस मजबूत करने में मदद मिली है. डाटा एनालिटिक्स और सैस कंपनियों पर है नजर इंफोसिस सीईओ ने कहा कि कंपनी के पास पर्याप्त पैसा है. अब हमें डाटा एनालिटिक्स और सैस जैसे सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों की जरूरत है. अभी हमारी नजर में कई कंपनियां हैं. हालांकि, ऐसी चीजों में समय लगता है. पैसों के अलावा काम करने की संस्कृति और इंफोसिस से समन्वय के बारे में भी सोचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि फिलहाल निश्चित समय बताना मुश्किल है. मगर, इंफोसिस इस बारे में गंभीर है.

    2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जेन एआई की ट्रेनिंग दी सलिल पारेख ने कहा कि एआई की वजह से टेक्नोलॉजी बदल रही है. हमारे कई क्लाइंट भी जेन एआई की डिमांड कर रहे हैं. एआई की डिमांड आगे भी बढ़ेगी. इंफोसिस इसके लिए तैयार है. ऐसी चीजें पहले भी हुई हैं. इसका इस्तेमाल सिर्फ क्लाइंट पर निर्भर करता है. अगर उन्हें इसमें लाभ नजर आया तो एआई का और विस्तार होगा. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने जानकारी दी थी कि उसने अपने 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को जेन एआई की ट्रेनिंग दी है. सलिल पारेख ने स्पष्ट किया कि इंफोसिस में एआई की वजह से छंटनी नहीं होगी. हम आगे और ज्यादा रिक्रूटमेंट करेंगे

    Post Views: 1,640

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleश्री कृष्ण के जन्म के समय माता यशोदा ने शनिदेव को घर में नहीं आने दिया था, यह थी वजह..
    Next Article सुभद्रा योजना में हर साल राज्‍य सरकार महिला को 10 हजार रुपये देगी, इन महिलाओं को होगा लाभ……..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…

    February 11, 2026

    सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…

    February 11, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…

    February 11, 2026

    पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक…
    • सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए ये है खास…
    • टी20 वर्ल्ड कप के बीच ये बल्लेबाज अस्पताल में भर्ती, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता…
    • पति से रिश्ते सुधारने तंत्र-मंत्र कराने पहुंची पत्नी, तांत्रिक के साथ ही घर छोड़कर हुई…
    • साय कैबिनेट की अहम बैठक आज बजट सत्र से पहले इन बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?