Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए जरूर करें ये 5 योगासन, चिंता और स्ट्रेस होगी चुटकियों मे गायब…
    महिला

    अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर रखने के लिए जरूर करें ये 5 योगासन, चिंता और स्ट्रेस होगी चुटकियों मे गायब…

    By Tv 36 HindustanAugust 29, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के साथ-साथ लोगों में तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए नियमित योग का अभ्यास बेहद जरूरी है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर करने में सहायक होता है। योग, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास से मानसिक शांति का एहसास होता है। ये सभी मानसिक संतुलन को बनाए रखने, तनाव को कम करने के साथ-साथ ध्यान केंद्रित करने में मदद करती हैं। नियमित योग अभ्यास से मस्तिष्क को शांत किया जा सकता है, जिससे मन में आने वाले नेगेटिव विचारों को कंट्रोल करना संभव हो सकता है।

    मार्जरी आसन
    मार्जरी आसन को कैट-काउ पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने में मदद करता है। इस आसन के अभ्यास में व्यक्ति अपने शरीर को एक बिल्ली के आकार में झुकाता और फैलाता है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। यह आसन मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है। नियमित रूप से मार्जरी आसन का अभ्यास करने से मानसिक शांति मिलती है और एकाग्रता में सुधार होता है। इस आसन का अभ्यास आसानी से घर में किया जा सकता है।

    अर्ध मत्स्येन्द्रासन
    अर्ध मत्स्येन्द्रासन को हाफ स्पाइनल ट्विस्ट पोज भी कहा जाता है। इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है। इसके साथ ही, यह आसन मानसिक तनाव को कम करने और नेगेटिव विचारों को दूर करने में मदद करता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से मानसिक शांति मिलती है और मन का संतुलन बना रहता है। यह आसन व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी सहायक हो सकता है।

    शीर्षासन
    शीर्षासन, जिसे हेडस्टैंड के नाम से भी जाना जाता है, यह योग का एक जरूरी आसन है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी होता है। शीर्षासन का अभ्यास मस्तिष्क में रक्त संचार यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता में सुधार होता है। शीर्षासन का अभ्यास मानसिक स्थिरता प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है। शीर्षासन के अभ्यास से ध्यान और स्मरण शक्ति में भी बढ़ावा हो सकता है।

    पश्चिमोत्तानासन –
    पश्चिमोत्तानासन को नियमित अभ्यास मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है। इस आसन में व्यक्ति अपने पैरों को आगे की ओर फैलाकर झुकता है, जिससे शरीर के पीछे के हिस्से में खिंचाव आता है। यह आसन मानसिक शांति प्रदान करता है, पश्चिमोत्तानासन का नियमित अभ्यास मानसिक विकारों को दूर करने में सहायक हो सकता है।

    प्राणायाम
    प्राणायाम, का नियमित अभ्यास मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्राणायाम के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और तनाव कम होता है। अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति जैसे प्राणायाम विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं। इनसे न केवल मन को शांति मिलती है बल्कि मानसिक ताकत भी बढ़ती है।

    Post Views: 730

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब यूपीएससी के उम्मीदवारों का इसे होगा सत्यापन, जालसाजी को रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…
    Next Article अब यूपीएससी के उम्मीदवारों का इसे होगा सत्यापन, जालसाजी को रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए…

    July 2, 2026

    तालाब में ‘जिंदा लाश’ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पहुंची तो नींद से जागा युवक, देखकर हैरान रह गए लोग जाने…

    July 2, 2026

    आखिर 30 की उम्र के बाद महिलाएं क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…

    July 2, 2026

    मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है ये आश्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नकटी अतिक्रमण: संवेदना अपनी जगह, लेकिन कानून भी तो सबके लिए बराबर होना चाहिए…
    • तालाब में ‘जिंदा लाश’ परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस पहुंची तो नींद से जागा युवक, देखकर हैरान रह गए लोग जाने…
    • आखिर 30 की उम्र के बाद महिलाएं क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…
    • मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है ये आश्रम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?