Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गलती से भी अपनी सास को न कहें 5 बातें, नहीं तो बिगड़ जाएंगे रिश्ते, घर में रोज होगा क्लेश…
    News

    गलती से भी अपनी सास को न कहें 5 बातें, नहीं तो बिगड़ जाएंगे रिश्ते, घर में रोज होगा क्लेश…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सास-बहू का रिश्ता अक्सर विवादों से ही घिरा रहता है। उस पर भी टीवी सीरियल ने इस रिश्ते की छवि को और बिगाड़ दिया है। लेकिन आपको बता दें कि असल जिंदगी बिल्कुल अलग होती है। आपकी सास के साथ आपका कैसा रिश्ता होगा, ये आप दोनों पर ही निर्भर करता है। आपको एक बात और बता दें कि आपकी सासु मां के साथ आपका रिश्ता कैसा है, इसका प्रभाव आपके पति और सुसराल के अन्य रिश्तों पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपकी सासु मां के साथ आपके रिश्ते में खटास न आए, तो आपको ये पता होना चाहिए कि उनसे क्या नहीं कहना चाहिए। कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो आपकी सासु मां की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं और आपके रिश्ते की नाजुक डोर को तोड़ भी सकती हैं।

    अपने बेटे को कुछ सिखाया नही

    पति-पत्नी के बीच अनबन होना बेहद आम बात है, लेकिन इसे लेकर अपनी सासु मां से शिकायत करना सही नहीं है। उन्हें ये कहना कि अपने बेटे को कुछ सिखाया नहीं, उन्हें डिफेंसिव बना देगा, जिससे आपका और उनका रिश्ता बिगड़ सकता है। इसलिए अपनी सास को भूलकर भी ये बात न कहें।

    मैं आपके बेटे को ज्यादा अच्छे से जानती हू

    अपनी सास को ये कहना उनके अंदर के मां को ठेस पहुंचा सकता है। हर मां चाहती है कि उनके बच्चे को वो सबसे बेहतर तरीके से जानें। ऐसे में हो सकता है कि आप अपने पति को भले ही ज्यादा अच्छी तरह जानती हों, लेकिन आपको ये बात अपनी सासु मां के सामने कहने की जरूरत नहीं है। इससे हो सकता है कि वो खुद को सही साबित करने में लग जाएं और आप दोनों का झगड़ा हो जाए।

    हर बात में बीच में बोलना जरूरी है क्या

    ऐसा हो सकता है कि आपकी सासु मां आपके मसलों में अपनी राय दें। इसके पीछे की उनकी मंशा साफ हो सकती है और वो अपनी उम्र का तजुरबा आपके साथ साझा कर रही हों। भले ही ये आपको पसंद न आए, लेकिन इसके लिए आपको अपनी सासु मां को ये बात बिल्कुल नहीं कहनी चाहिए।

    मेरे घर में ऐसा नहीं होता

    आपके मायके और ससुराल में रहन-सहन और तौर-तरीकों में काफी अंतर हो सकता है। हालांकि, इस बारे में आप अपने पति या सास-ससुर से बात जरूर कर सकती हैं, लेकिन किसी भी काम को मना करने के लिए ऐसा कहना, काफी अपमानजनक हो सकता है। इससे आपकी सासु मां को ऐसा लग सकता है कि आप उनके घर के रीति-रिवाजों की अवहेलना कर रही हैं।

    बच्चों को बिगाड़िए मत

    कहते हैं कि मूल से ज्यादा सूद प्यारा होता है। इसलिए मां-बाप को अपने बच्चों से ज्यादा उनके बच्चे प्यारे होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि आपकी सास आपके बच्चे से खूब लाड़ लड़ाएं या आपको उन्हें डांटने से रोकें। लेकिन इसके लिए आपको ये बात बिल्कुल नहीं कहनी चाहिए। इससे आफकी सास को ऐसा लग सकता है कि आप उनकी परवरिश करने के ढंग पर सवाल उठा रही हैं और आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi news hindinews india Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मित्र की निकली भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन…
    Next Article केंचुआ जैसा दिखता है ये जीव, लोग सांप समझकर देते हैं मार, एक्सपर्ट ने बताई सही पहचान..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…

    March 1, 2026

    आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…

    March 1, 2026

    आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…

    March 1, 2026

    पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मार्च में बैंकिंग पर ब्रेक त्योहारों के बीच इन 18 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…
    • आज सुपर-8 में भारत vs वेस्टइंडीज, सेमीफाइनल की जंग…
    • आज किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे मिलेगा बड़ा मौका देखिए 12 राशियों का पूरा हाल…
    • पीएम और शाह के खिलाफ FIR सुप्रीम अदालत ने लगाई वकील की क्लास, पूछा- आपको वकालत का लाइसेंस…
    • ईरान-इजरायल वॉर से हिलेगा भारतीय बाजार, गोल्ड-सिल्वर समेत इन सेक्टर्स में दिखेगा भारी उछाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?