* कोरबा / छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण शैक्षिक गुणवत्ता विकास कार्यक्रम तहत प्रधानपाठक सर्वेश सोनी संग नि: शुल्क अध्यापन सेवा भावी युवक युवतियों कुमारी गंगा कंवर,देव प्रकाश महंत, योगराज बरेठ ने शनिवार बैगलेश डे में मिडिल स्कूल बिंझरा विकास खण्ड कटघोरा में नैतिक मूल्यों की शिक्षा व बिजली बचाओ अभियान तहत मनोरंजक लघुनाटिका व कौशल विकास हेतु विभिन्न शरीर सौष्ठव हेतु शारीरिक अभ्यास के प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के मनोरंजन अनुसार सिखाया गया।साथ ही सदैव की भांति पर्यावरण संरक्षण पर अपने लगायें पौधो के साथ पिक्चर आफ द डे प्रतियोगिता का अभिनव नवाचार सतत किया जा रहा है।

