Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कंगाली की कगार पर आया बांग्लादेश, महंगाई ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड…
    News

    कंगाली की कगार पर आया बांग्लादेश, महंगाई ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड…

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 60?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : बांग्लादेश में शेख हसीना (Sheikh Hasina) सरकार का तख्तापलट हुए अभी एक महीना भी ढंग से नहीं हो पाया है और देश में आर्थिक संकट गहरा गया है. बांग्लादेश कंगाली की कगार पर आए गया है. मोहम्मद यूनुस (Muhammed Yunus) के नेतृत्व वाली देश की अंतरिम सरकार ने आईएमएफ (IMF), वर्ल्ड बैंक (World Bank) और एडीबी (ADB) की चौखट पर 8 अरब डॉलर की फंडिंग हासिल करने के लिए डेरा डाल लिया है.

    आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक समेत कई जगहों से मांगी मदद हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश को सामने कई संकट एक साथ आ खड़े हुए हैं. देश की नई सरकार इनसे जूझ रही है. इसलिए वह इंटरनेशनल मोनेट्री फंड, वर्ल्ड बैंक, जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) और एशियन डेवलपमेंट बैंक समेत हर जगह मदद के लिए हाथ फैला रहे हैं. राजनीतिक क्रांति से पैदा हुआ यह आर्थिक संकट उसे पाकिस्तान जैसे हालत की ओर धकेल रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के ऊपर इस समय 100 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है. साथ ही उन्हें 3 अरब डॉलर के पेमेंट करने हैं. इसके अलावा बाढ़ राहत के कार्यों में भी देश को लगभग 30 करोड़ डॉलर खर्च करने हैं. अक्टूबर में आईएमएफ टीम ढाका जाकर करेगी वार्ता रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आईएमएफ की एक टीम अक्टूबर में ढाका जाकर अंतरिम सरकार से वार्ता करने वाली है. आईएमएफ ने शेख हसीना सरकार को जनवरी, 2023 में स्वीकृत 4.7 अरब डॉलर के पैकेज में से 2.3 अरब डॉलर दे दिए थे. अब मोहम्मद यूनुस लगभग 5 अरब डॉलर और मांग रहे हैं. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के जाने के बाद जमात-ए-इस्लामी पर से बैन हटा दिया गया है. हिंदुओं समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़े हैं. अब इस आर्थिक संकट ने राजनीतिक परेशानियों में फंसे बांग्लादेश की हालत बदतर कर दी है.

    खाद्य महंगाई ने 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, किल्लत भी हो रही जुलाई में देश में खाद्य महंगाई दर 14 फीसदी पहुंच गई है. यह 13 सालों में सबसे ज्यादा आंकड़ा है. जनता को खाने-पीने के सामानों के बहुत ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं. कई जगहों पर किल्लत की रिपोर्ट भी सामने आई हैं. बांग्लादेश में भारत की भी कई कंपनियां काम करती हैं. इनका कारोबार भी समस्या में फंस गया है. साथ ही कई कंपनियों के पुराने पेमेंट भी अटक गए हैं.

    Post Views: 875

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइनकम टैक्स से जुड़े नियमों में होने वाले हैं बड़े बदलाव, खत्म हो सकती है 90 से ज्यादा कानून की धाराएं…
    Next Article *जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया गया कार्यविभाजन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…

    April 12, 2026

    अब प्रदेश में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 5°C तक उछलेगा पारा,14 km/h की रफ्तार से चलेगी…

    April 12, 2026

    ये हैं प्रदेश के सबसे फेमस देसी व्यंजन, फटाफट हो जाते हैं तैयार, जानिए इनकी यहां से एक -एक रेसिपी…

    April 12, 2026

    जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रहस्यमयी है तिरुपति बालाजी की मूर्ति, पसीना आने से लेकर समुद्र की आवाज तक, पढ़ें यहां से सब कुछ…
    • अब प्रदेश में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, अगले 4 दिनों में 5°C तक उछलेगा पारा,14 km/h की रफ्तार से चलेगी…
    • ये हैं प्रदेश के सबसे फेमस देसी व्यंजन, फटाफट हो जाते हैं तैयार, जानिए इनकी यहां से एक -एक रेसिपी…
    • जिला के समग्र विकास को नई रफ्तार, वित्त मंत्री चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…
    • अचानक इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी के भी नहीं बदले दाम,जानें यहां से आज का ताजा भाव…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?