Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » विमानन ईंधन के दाम में हुई कटौती, हवाई सफर का खर्च होगा कम…
    News

    विमानन ईंधन के दाम में हुई कटौती, हवाई सफर का खर्च होगा कम…

    By Tv 36 HindustanSeptember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्योहारी सीजन में लोगों को सस्ते हवाई सफर का फायदा मिल सकता है. नए महीने की पहली तारीख को विमानन ईंधन के दाम में भारी-भरकम कटौती की गई है. इस बदलाव से विमानन कंपनियों के परिचालन की लागत में ठीक-ठाक कमी आ सकती है.

    आज से इतना सस्ता हुआ विमानन ईंधनसरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों (ओएमसी) के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आज 1 सितंबर से विमानन ईंधन यानी एटीएफ की दरों में 4,495 रुपये प्रति किलोलीटर की भारी कटौती की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज से दिल्ली में एटीएफ का भाव 4,495.48 सस्ता होकर 93,480.22 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है.अन्य शहरों में विमानन ईंधन के भावअन्य शहरों में भी विमानन ईंधन के दाम में कमी आई है. ताजे बदलाव के बाद अब मुंबई में एटीएफ सस्ता होकर 87,432.78 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. चारों महानगरों में देखें तो अभी सबसे सस्ते विमानन ईंधन का लाभ मुंबई में ही मिल रहा है. इसी तरह एटीएफ की दरें कम होकर कोलकाता में 96,298.44 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं. यह चारों महानगरों में एटीएफ की सबसे ज्यादा कीमत है. वहीं एटीएफ चेन्नई में सस्ता होकर 97,064.32 रुपये प्रति किलोलीटर पर आ गया है. तेल कंपनियों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दरें आज से ही प्रभावी हो गई हैं.

    कम हो सकता है विमानों का किरायासरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की शुरुआत में विमानन ईंधन के दाम की समीक्षा करती हैं. कंपनियां बाजार के भाव में उतार-चढ़ाव के हिसाब से विमानन ईंधन यानी एटीएफ के दाम में कटौती या बढ़ोतरी का फैसला करती हैं. विमानन कंपनियों का सबसे ज्यादा खर्च ईंधन पर ही होता है. एटीएफ की दरों में बदलाव का असर विमानन किराए पर दिख सकता है. आज से हुई बड़ी कटौती के बाद आने वाले दिनों में विमानन किराए में कमी आ सकती है.महंगे हुए 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडरदूसरी ओर तेल कंपनियों ने आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बढ़ोतरी की है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से 39 रुपये बढ़ाए गए हैं. यह लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं.

    Post Views: 905

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसेवानिवृत होने पर आरईएस एसडीओ का हुआ सम्मान…
    Next Article मोबाइल बेचने से पहले कर रहे हैं फॉर्मेट, बैकअप से लॉग आउट तक कर ले यह जरूरी काम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…

    September 13, 2026

    PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…

    September 13, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    September 13, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…
    • PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
    • कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?