नई दिल्ली:– भगवान गणेश की लीला अपरंपार है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक को हर कार्य में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाते हैं। साधक मनचाहा वर पाने के लिए कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखते हैं। वहीं, हर बुधवार के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान गणेश (Lord Ganesha Favorite zodiac signs) की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। अत: साधक श्रद्धा भाव से गणपति बप्पा की पूजा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 2 राशि के जातकों पर भगवान गणेश की कृपा हमेशा बरसती रहती है। उनकी कृपा से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। ज्योतिष पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने की सलाह देते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक बुद्धि और वाणी से तेज होते हैं। साथ ही मधुरभाषी भी होते हैं। इस राशि के जातकों पर बुध देव की भी कृपा रहती है। अतः मिथुन राशि के जातक करियर और कारोबार में बेहतर करते हैं। भगवान गणेश की कृपा से मिथुन राशि के जातक कुशल वक्ता होते हैं। साथ ही गणना करने में भी माहिर होते हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातकों को विशेष कार्य में लाभ प्राप्त होता है। इस राशि के जातक रोजाना भगवान गणेश की पूजा करें। साथ ही अपने कार्यस्थल पर भगवान गणेश की प्रतिमा अवश्य स्थापित करें।
कन्या राशि में व्यापार के दाता बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य भगवान गणेश हैं। इसके चलते बुध देव कन्या राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग हरा है। यह रंग भगवान गणेश को प्रिय है। वहीं, शुभ रत्न पन्ना है। इसके लिए ज्योतिष कन्या राशि के जातकों को पन्ना धारण करने की सलाह देते हैं। कन्या राशि के जातक पर देवगुरु बृहस्पति की भी कृपा रहती है। अत: कन्या राशि के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही कर्मशील होते हैं। भगवान गणेश की कृपा से कन्या राशि को हर कार्य में सफलता मिलती है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए पूजा के समय उन्हें दूर्वा, मोदक और मालपुए अर्पित करें।