नई दिल्ली:– लड़कों या पुरुषों की ये शिकायत होती है कि उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी कब नाराज हो जाती हैं, पता ही नहीं चलता. दरअसल बाकी रिश्ते तो हमें जन्म से मिलते हैं. लेकिन पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है जिसे हम खुद चुनते हैं. ऐसे में अपने पार्टनर के स्वभाव के बारे में पहले से अगर कुछ चीजें पता चल जाएं, तो जिंदगी बहुत आसान हो जाती है. कई बार कुंडली के ग्रह तो मिल जाते हैं, पर पार्टनर का व्यवहार मैच न हो तो रिश्ते में कई दिक्कतें होती हैं. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ अपने साथी के जन्म के महीने को जानकर ही आप उनकी पर्सनेलिटी के बारे में बहुत से राज पता कर सकते हैं. जानिए जनवरी से दिसंबर तक साल के 12 महीनों में पैदा हुई लड़कियों की पर्सनेलिटी और व्यवहार कैसा होता है.
जनवरी: इस महीने में जन्मी लड़कियां शक्ल से सुंदर और दिमाग से काफी इंटेलीजेंट होती हैं. करियर को लेकर भी काफी महत्वकांक्षी होती हैं. साथ ही जनवरी में पैदा हुई लड़कियों को महंगे कपड़ों का भी काफी शौक होता है. ये लड़कियां लोगों को ज्यादा इमोशन नहीं दिखातीं, पर कई चीजों से बहुत जल्दी बोर हो जाती हैं.
फरवरी: ये लड़कियां काफी समझदार, घर को बांधकर रखने वाली होती हैं. पर ये सीधी नहीं होतीं, बल्कि व्यवहार में काफी चंट-चालाक होती हैं. कभी-कभी इनके स्वभाव में आपको शर्मीलापन भी नजर आएगा. हालांकि ये प्यार और स्नेह खूब करती हैं, लेकिन अक्सर अपने इमोशन नहीं दिखातीं. इन्हें अगर कोई रोके-टोके तो ये विद्रोही भी हो जाती हैं.
मार्च: ये मन की कोमल, दिल की साफ और सच्ची होती हैं. पर अगर आप विश्वास कर के जब भी कोई बात इन्हें बताएंगे तो ये कभी उसे बताती नहीं है. ऐसी लड़कियां हल्ले-गुल्ले से दूर रहती हैं. मार्च में पैदा हुई लड़कियां Kiss करने में माहिर होती हैं.
अप्रैल: ये सौम्य तो होती हैं, पर इनके व्यवहार में चापलूसी भी होती है. इनका व्यवहार हंसमुख और मजाकिया होता है. ये पॉजिटिव एटिट्यूड के साथ आत्मविश्वास से हमेशा भरी होती हैं. इन्हें बातें करना पसंद होता है. साथ ही ये काफी एक्टिव भी होती हैं. इन्हें खेलकूद, घूमना जैसी चीजें खूब पसंद होती हैं.
मई: अगर आपको एक जांबाज और कड़े दिल वाली लड़की चाहिए तो उनका जन्म इसी महीने में होता है. इनकी इच्छाशक्ति बहुत ज्यादा होती हैं. लेकिन उनके इस जज्बे के साथ आपको भारी गुस्सा भी झेलना पड़ेगा. इन लड़कियों को अटेंशन पाना बहुत पसंद होता है और इनकी पर्सनेलिटी ऐसी होती है कि हर कोई प्रभावित हो जाता है.
जून: अगर आपकी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन जून में आता है तो जान लीजिए कि इन्हें दोस्त बनाना आता है और ये फ्लर्ट भी अच्छा कर लेती हैं. फिल्मों के मामले में इनकी पसंद अच्छी होती है. जून में पैदा हुई लड़कियां काफी क्रिएटिव भी होती हैं.
जुलाई: इन लड़कियों के साथ लोगों को रहना हमेशा अच्छा लगता है. क्योंकि दिल के साफ इंसान किसे नहीं पसंद. ये सच्ची होती हैं, लेकिन मूडी भी होती हैं जिन्हें किसी बात के लिए राजी करना आसान नहीं होता. वैसे तो ये किसी बात की परवाह नहीं करतीं, लेकिन इन्हें बहुत जल्दी बुरा लग जाता है. ये आपके सामने भले ही मुस्कुरा दें, लेकिन ये भूलती नहीं हैं.
अगस्त: ये लड़किया दिलदार और जांबाज होती हैं. अगर आप किसी अगस्त में पैदा हुई लड़की को जानते हैं तो आपको पता होगा कि इन लड़कियों को रिस्क उठाना बहुत ही पसंद होता है. हालांकि इन सारी खूबियों के साथ ही इनका गुस्सा भी आता है, जो काफी तेज होता है. ये दिल की अच्छी होती हैं. ये तेज बोलने वाली और किसी से न दबने वाली प्रवृति की होती हैं. अगस्त वाली लड़कियां क्रिएटिव, म्यूजिक की शौकीन और हरफनमौला अंदाज वाली होती हैं.
सितंबर: माफ कीजिए, हो सकता है आपको सुनने में बुरा लगे लेकिन इस महीने की लड़कियां, जल्दबाजी में फैसला लेती हैं और फिर पछताती हैं. पर इनकी बहुत अच्छी बात ये है कि ये लड़कियां मानसिक रूप से मजबूत होती हैं. निडरता और व्यवहार कुशलता इनका गुण है. ये अक्सर दूसरों की परेशानी दूर करने वाली होती हैं. इस महीने में पैदा हुई लड़कियां प्यार को बहुत अहमियत देती हैं.
अक्टूबर: जिन लड़कियों का जन्म इस महीने में हुआ है, उन्हें बातें करना खूब पसंद होता है. ये दोस्ती और अपने दोस्तों को खूब अहमियत देती हैं. पर याद रखिए कि ये जल्द ही हर्ट भी हो जाती हैं. जो इनसे प्यार करते हैं, ये भी उन्हें प्यार देती हैं. हालांकि ये लड़कियां सफाई से झूठ बोलती हैं. इन्हें गुस्सा भी जल्दी आता है.
नवंबर: इस महीने में पैदा हुई लड़कियों का व्यवहार चंचल होता है. पर ये तुनकमिजाज भी होती हैं. ये लड़कियां अपने काम से काम रखती हैं और अपने काम को ढंग से करना जानती हैं. अपने सीक्रेट्स आप इन्हें बता सकते हैं. ये हमेशा भीड़ में अलग निखर कर सामने आती हैं. हर कोई इनकी तरफ खिंचा चला आता है.
दिसंबर: इस महीने में बर्थडे मनाने वाली लड़कियां काफी महत्वकांक्षी और वफादार होती हैं. खुशमिजाजी और बातूनी होना भी इनका गुण होता है. प्यार से बात करती हैं, दूरदर्शिता भी इनका गुण है. ये एक लड़के के प्रति समर्पित रहने वाली होती हैं.
