Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज गणेशोत्सव पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, यहां देखें कुछ आसान डिजाइन…
    समाचार

    आज गणेशोत्सव पर बनाएं खूबसूरत रंगोली, यहां देखें कुछ आसान डिजाइन…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– भारतीय घरों में तीज-त्योहार के शुभ मौकों पर घर की साफ-सफाई के साथ घरों की सजावट करने की परंपरा बहुत पुरानी है। ऐसे में गणेश चतुर्थी को लेकर भी गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए देशभर में लोग अपने घर-गलियों को सजाने में जुटे हुए हैं। बाजार भी सजावटी चीजों से भरे पड़े हैं, जहां लोग अपनी पसंद के हिसाब से सजावट का सामान खरीद रहे हैं।

    शुभ मौकों पर घरों और मंदिरों की सजावट में रंगोली भी अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण हैं। गणेशोत्सव के दौरान भी बप्पा के स्वागत के लिए घरों और मंदिरों के बाहर खूबसूरत रंगोलियां बनाई जाती हैं। यहां गणेशोत्सव को लेकर हम आपको कुछ रंगोली के डिजाइन और उन्हें बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप इस बार ट्राई कर सकते हैं…

    गणपति बप्पा रंगोली डिजाइन
    गणपति बप्पा के स्वागत में आप घर के मंदिर में केवल 2 रंगों की मदद लेकर भी भगवान गणेश की रंगोली आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप पीले और सतरंगी रंग को चुनें। रंगोली के डिजाइन को पूरा करने के लिए साथ में हैप्पी गणेश चतुर्थी भी लिख सकते हैं। इसके अलावा बप्पा से जुड़े कुछ कोट्स को भी रंगोली के जरिये लिखा जा सकता है।

    पत्तियों से बनी गणपति रंगोली
    आप रंगों के बिना भी रंगोली को बना सकते हैं। इसके लिए आप फूलों के साथ-साथ पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गणपति रंगोली का बॉर्डर बनाने के लिए रंग-बिरंगी चूड़ियों की मदद भी ले सकते हैं। इस तरह की रंगोली आप बड़े साइज की परात या थाली में बना सकते हैं। डिजाइन को पूरा करने के लिए कुमकुम की मदद से स्वास्तिक और ॐ भी बनाया जा सकता है और रंगोली के खूबसूरत डिजाइन को पूरा किया जा सकता है।

    मोदक रंगोली डिजाइन
    अगर आप सिंपल और जल्द ही बन जाने वाला रंगोली डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो पत्ती या प्लेट के मदद से आप मोदक रंगोली को बना सकते हैं। बता दें कि मोदक का भोग भगवान गणेश को लगाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गणपति को मोदक खाना बहुत अधिक पसंद है। इस तरह की रंगोली के सिंपल डिजाइन को पूरा करने के लिए आप साथ में वेलकम बप्पा या गणेश चतुर्थी से जुड़े कुछ शब्द लिख सकते हैं।

    Post Views: 450

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूरे भारत में ब्रह्मा जी का है यहां इकलौता मंदिर, जानें इसकी पौराणिक कथा…
    Next Article अब उत्तर प्रदेश के बाद यहां हुआ भेड़ियों का आतंक, एक ही परिवार के 5 लोगों पर किया हमला फिर मच ये बवाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…

    March 24, 2026

    पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…

    March 24, 2026

    एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    • पीएम आज ईरान जंग पर राज्यसभा में बोलेंगे, लोकसभा में कहा था- कोरोना जैसी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा…
    • एक साथ सक्रिय हुए तीन पश्चिमी विक्षोभ, 19 राज्यों में मौसम का ‘तांडव’, क्या फिर से लौट आएगी की ठंड…
    • आज का राशिफल इन राशियों पर बरसेगा यश, कुंभ के लिए सावधानी का दिन जानें अपनी राशि का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?