Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम भंडार मिला पाकिस्तान में,अब बदलेगी यहां की इकोनॉमी…
    News

    दुनिया का चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम भंडार मिला पाकिस्तान में,अब बदलेगी यहां की इकोनॉमी…

    By Tv 36 HindustanSeptember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुबई में जब कच्चा तेल मिला तो उस पर पैसे की बरसात होनी शुरू हुई. इतना पैसा आया कि आज वह दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है और दुनिया के लगभग सभी अमीर वहां निवेश कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही नजारा कुछ सालों के बाद पाकिस्तान का भी हो सकता है, क्योंकि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को उसकी समुद्री सीमा में एक बड़ा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस भंडार मिला है. कैसे ये पाकिस्तान की इकोनॉमी को बदलेगा और इसका भारत को क्या नुकसान उठाना पड़ सकता है?पाकिस्तान के प्रमुख टीवी चैनल ‘डॉन न्यूज टीवी’ ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि करीब 3 साल के सर्वे के बाद इस भंडार का पता चला है.

    इस काम में पाकिस्तान को एक सहयोगी देश से भौगोलिक सर्वे करने में मदद मिली. उसके बाद ही पाकिस्तान की समुद्री सीमा में तेल भंडार होने की पुष्टि हो सकी.दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रिजर्वडॉन न्यूज टीवी की खबर के मुताबिक इस पेट्रोलियम रिजर्व के दुनिया का चौथा सबसे बड़ा भंडार होने की संभावना है. अब पाकिस्तान इस पेट्रोलियम भंडार का फायदा उठाने की तैयारी कर रही है. जल्द ही यहां पर कुंओं की खुदाई, एक्सप्लोरेशन इत्यादि के लिए बोलियां मंगवाई जा सकती हैं. हालांकि इसके बावजूद यहां से कच्चे तेल का प्रोडक्शन शुरू होने में कुछ साल का वक्त लग सकता है. सीनियर ऑफिसर का कहना है कि इस संबंध में पहल करने और जल्दी काम पूरा करने से पाकिस्तान की आर्थिक किस्मत बदलने में मदद मिल सकती है.

    मौजूदा समय में वेनुजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है. जबकि सऊदी अरब, ईरान, कनाडा और इराक दुनिया के टॉप-5 देशों में शुमार हैं. वहीं अमेरिका के पास जमा किया गया सबसे बड़ा तेल भंडार है.पाकिस्तान के अधिकारी ने बताया कि अगर ये क्रूड ऑयल की जगह प्राकृतिक गैस का भंडार निकलता है, तो ये पाकिस्तान के एलएनजी इंपोर्ट को रिप्लेस कर देगा. वहीं इसका इस्तेमाल आयात किए जाने वाले कच्चे तेल की जगह किया जा सकेगा. हालांकि इस भंडार से एक्सप्लोरेशन पर ही 5 अरब डॉलर का निवेश करना होगा.

    पाकिस्तान की इकोनॉमी का फायदापाकिस्तान अभी दुनिया के टॉप-30 क्रूड ऑयल इंपोर्टर में से एक है. इसका हर साल का क्रूड ऑयल इंपोर्ट 5 अरब डॉलर से अधिक का है. पाकिस्तान के लिए क्रूड ऑयल का सबसे बड़ा सोर्स सऊदी अरब है. जबकि इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत और नीदरलैंड है.अगर संयुक्त अरब अमीरात से तुलना की जाए, तो साल 2022 में उसने 402 अरब डॉलर का तेल एक्सपोर्ट किया. ऐसे में वह दुनिया का 18वां सबसे बड़ा तेल एक्सपोर्टर बन गया. जबकि तेल रिजर्व के मामले में वह 7वें स्थान पर है

    . यूएई में भी ज्यादातर तेल भंडार आबू धाबी के पास है, जबकि दुबई के पास सिर्फ 4 अरब बैरल तेल का भंडार है. इसके बावजूद दुबई की इकोनॉमी को तेल से जबरदस्त मजबूती मिली है.क्या भारत के लिए होगा नुकसान?पाकिस्तान में तेल भंडार मिलने का बड़ा असर भारत की इकोनॉमी पर भी पड़ सकता है. अगर तेल की बदौलत पाकिस्तान की इकोनॉमी मजबूत होती है, तो इससे उसकी सामरिक शक्ति भी बढ़ेगी. ये स्थिति भारत के अनुकूल नहीं होगी, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में 1947 से ही तनाव बना हुआ है.इतना ही नहीं तेल भंडार की वजह से पाकिस्तान में वर्ल्ड की बड़ी इकोनॉमिक पावर की रुचि हो सकती है. इससे इस क्षेत्र में अशांति का माहौल भी बन सकता है. इराक के मामले में ये स्थिति पहले देखी जा चुकी है.

    Post Views: 1,410

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिना प्रीमियम के इन कर्मचारियों को मिलेगा करोड़ों का इंश्योरेंस…
    Next Article आज अनफा योग से खुशियां और धन लाभ पाएंगे कर्क, तुला समेत इन 6 राशियों के जातक, पढ़े आज का राशिफल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…

    March 6, 2026

    जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…

    March 6, 2026

    UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…

    March 6, 2026

    सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र बजट क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा CM ने किए बड़े ऐलान, देखें पूरी लिस्ट…
    • जेलर 2’ में दिखेगा सुपरस्टार्स का महा-संगम, रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे ये एक्टर…
    • UPSC 2025 में युवाओं का जलवा, रायपुर की वैभवी अग्रवाल को 35वीं रैंक…
    • सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त हुए सीएम साय, घटिया काम पर कार्रवाई और ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश…
    • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को खेलो इंडिया अस्मिता लीग एवं जिला स्तरीय महिला खेल का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?