मध्य प्रदेश:– इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है. हालात ये है कि सभी नदी नाले उफान पर है. कई जगह पुल और पुलिया के टूट जाने से कई गांवों का संपर्क तक टूट गया है।
दमोह जिले में भारी बारिश की चेतावनी और संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 12 सितम्बर एवं 13 सितम्बर 2024 को जिले के सभी स्कूल, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है । इस दौरान शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगें।
