Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्यप्रदेश के इन शहरों में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी में सरकार…
    मध्य प्रदेश

    मध्यप्रदेश के इन शहरों में मांस-मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की तैयारी में सरकार…

    By Tv 36 HindustanSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल:-  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग के दौरान साफ किया कि नर्मदा नदी के किनारे स्थित शहरों में मीट-चिकन और शराब की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए. माना जा रहा है कि सरकार इस बारे में जल्द आदेश जारी कर सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है. इसके लिए अमरकंटक विकास प्राधिकरण द्वारा प्रयास शुरू किए जाने चाहिए. इसके अलावा नर्मदा से दूर आवासीय बस्ती की बसाहट होनी चाहिए.

    नर्मदा में जल का प्रवाह सतत व अविरल होना चाहिए

    मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी मिल रहे सीवेज को लेकर अपनी चिंता प्रकट की. उन्होंने इसके लिए अफसरों को निर्देश दिए कि एक समय सीमा में इस बारे में काम करें. कचरा प्रबंधन के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल होना चाहिए. नर्मदा के आसपास चलने वाली निर्माण की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए. मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी के जल को निर्मल तथा अविरल प्रवाह बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाने की चर्चा मीटिंग में की. इस मीटिंग में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, परिवहन तथा स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपत्तिया उइके, मुख्य सचिव वीरा राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

    नर्मदा नदी के पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा करेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए सभी से सुझाव और नए प्रयोग के उपाय सुझाव आमंत्रित हैं. मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर के विकास की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए. इसके लिए प्रदेश के अफसर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अफसरों से मिलकर चर्चा करें. सीएम ने साफ किया कि नर्मदा के पर्यावरण संरक्षण के लिए नवंबर माह में समीक्षा की जाएगी. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती और रानी अहिल्याबाई की प्राचीन राजधानियों में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी. सीएम ने न्याय के क्षेत्र में महाराजा विक्रमादित्य के नाम पर पुरस्कार देने की भी घोषणा की.

    Post Views: 1,895

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleस्टूडेंट्स को आपत्तिजनक असाइनमेंट देने पर बवाल, डीएवीवी में एमबीए छात्रों के पेरेंट्स भड़के…
    Next Article मऊगंज जिले में एक पुलिस अधिकारी सब पर भारी,जानिए क्या है मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…

    September 27, 2026

    High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…

    September 27, 2026

    महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…

    September 27, 2026

    अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ‘मिर्जापुर 4’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, गोलू गुप्ता यानी श्वेता त्रिपाठी ने किया बड़ा खुलासा…
    • High Court’ का बड़ा फैसला’ घरेलू हिंसा कानून सिर्फ पति तक सीमित नहीं, जानें पूरा मामला…
    • महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी…
    • अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें 2 अक्टूबर से दिवाली तक छुट्टियों की पूरी लिस्ट….
    • सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में इन युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर जिला स्तरीय चौलेंज के लिए 6 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकेंगे आइडिया; व्यापक स्तर की प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि ज़ारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?