Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मनरेगा में गड़बड़झाले की खबर प्रकाशन से बौखलाए सरपंच ने पत्रकार का रास्ता रोक जान से मारने की दी धमकी, पुलिस में लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही एवं सुरक्षा प्रदान करने पीड़ित ने की मांग
    Uncategorized

    मनरेगा में गड़बड़झाले की खबर प्रकाशन से बौखलाए सरपंच ने पत्रकार का रास्ता रोक जान से मारने की दी धमकी, पुलिस में लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही एवं सुरक्षा प्रदान करने पीड़ित ने की मांग

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/पसान :- जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत में कराए जा रहे मनरेगा के कार्य मे गड़बड़ी किये जाने की खबर प्रकाशित करने से बौखलाए सरपंच द्वारा पत्रकार का रास्ता रोक गाली- गलौज करते हुए जान से मारने तक कि धमकी दे दी गई। पत्रकार ने मामले की थाने में लिखित शिकायत कर कड़ी कार्यवाही के साथ सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।मामला है पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत कुम्हारीसानी ग्राम पंचायत का, जहां मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्य मे गड़बड़ी करने के साथ पंचायत के जाबकार्ड धारी अधिकतर जरूरतमंद लोगों को काम का लाभ नहीं दिए जाने की लिखित शिकायत यहां के ग्रामीणों द्वारा बीते दिनों कलेक्टर एवं जनपद पंचायत सीईओ से किया गया है।

    जिस मामले को लेकर पसान क्षेत्र के पत्रकार मिथलेश कुमार द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई। साथ ही अन्य अखबारों में भी उक्त खबर का प्रकाशन हुआ। बस फिर क्या था, खबर के प्रकाशन से बौखलाए ग्राम पंचायत कुम्हारीसानी के सरपंच शुभावन सिंह कोर्चे द्वारा पत्रकार का रास्ता रोककर जमकर अश्लील गाली- गलौज करते हुए जान से मारने तक कि धमकी देते हुए कहा गया कि तुम बहुत बड़े पत्रकार बनते हो जो मेरे खिलाफ खबर छापते हो, तुम मुझे नही जानते, अगर तुमने अब मेरे पंचायत से संबंधित किसी प्रकार का खबर प्रकाशित किया तो तुम्हे जान से मार दूंगा। और सड़क में भी नजर मत आना वरना चारपहिया वाहन के नीचे कुचलवा दूंगा।सरपंच के इस धमकी से भयभीत पत्रकार मिथलेश कुमार द्वारा पसान थाना पहुँचकर घटना की लिखित शिकायत देते हुए सरपंच के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।

    बता दें कि कुम्हारीसानी पंचायत के सरपंच शुभावन सिंह द्वारा सचिव व रोजगार सहायक के साथ मिलीभगत कर ग्राम के विभिन्न विकास एवं निर्माण के कार्यों में मनमानी करते हुए जमकर अनियमितता को अंजाम दिया जा रहा है। सरपंच के जिस मनमानी से यहां के ग्रामीण त्रस्त है, तथा जिसकी शिकायत भी की गई है। किंतु अभी तक किसी भी प्रकार के कार्यवाही के अभाव में सरपंच के हौसले काफी बुलंद है और भर्राशाही पूर्वक अपने पद का उपयोग करते आ रहा है। बताया जाता है कि राजनीतिक संरक्षण की वजह से सरपंच द्वारा पंचायती कार्यों में खुलकर अनियमितता बरती जा रही है। जो किसी से नही डरने की बात करते हुए बेखौफ अपने कृत्यों को अंजाम दे रहा है। ऐसे बेलगाम सरपंच पर लगाम कसने की महती आवश्यकता है, ताकि ग्राम विकास के लिए आए जनता के पैसे का दुरुपयोग न होने पाए।

    अभिषेक तिवारी टीवी 36 हिंदुस्तान

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़: CM भूपेश ने सुनी हसदेव की आवाज, कहा- जहां राहुल गांधी आए थे, उसको उजड़ने नहीं देंगे; फर्जी ग्राम सभाओं की होगी जांच
    Next Article कोयला बना फैक्ट्रियों के लिए हीरा रूपी मुसीबत दुनिया भर के फैक्ट्रियों में मचा हड़कंप आपके घर में भी हो सकती है बिजली गोल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री साय…
    • सेवा संकल्प अभियान में मंत्री टंकराम वर्मा ने गीत के जरिए जगाया जनभावना का भाव, 17 सितंबर को हर घर आशीर्वाद का ये जलाने का किया आह्वान…
    • ₹2000 से ऊपर UPI करने वालों के लिए बड़ी खबर, चार्ज लगेगा या नहीं जानिए नए नियम…
    • सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास…
    • एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?