Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 12वीं में थे फेल, गर्लफ्रैंड की शर्त ने बदली किस्मत, जानिए IPS अधिकारी की कहानी
    मध्य प्रदेश

    12वीं में थे फेल, गर्लफ्रैंड की शर्त ने बदली किस्मत, जानिए IPS अधिकारी की कहानी

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    हर कोई अपनी अनूठी पहचान बनाना चाहता है. इसके लिए लोग जी जान लगाकर खूब पढ़ाई-लिखाई करते हैं. अगर कभी असफलता हाथ लगती है तो अक्सर बच्चों का मनोबल टूट जाता है. इसके बाद कुछ लोग गलत कदम तक उठा लेते हैं. आज हम एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने कम उम्र में न सिर्फ बड़ी कामयाबी हासिल की बल्कि जीवन में कई असफलताएं देखने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी और अपनी अलग पहचान बनाई.
    12वीं में हो गए थे फेल
    ये कहानी है IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की. मनोज 12वीं क्लास में फेल हो गए थे. लेकिन बावजूद इसके उन्हें हार नहीं मानी और देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा को पास करे IPS बन गए. उनकी सफलता की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है और ये छात्रों को मोटिवेट भी करती है.
    मनोज शर्मा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं. वे बचपन से ही IAS अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वो 12वीं क्लास में फेल हो गए. इतना ही नहीं 9वीं और 10वीं क्लास में उन्हें थर्ड डिविजन मिली. 12वीं क्लास में मनोज हिंदी के अलावा सभी सबजेक्ट्स में फेल हो गए. हालांकि कई असफलताएं मिलने के बावजूद भी मनोज का खुद से भरोसा नहीं हटा. वो अपने लक्ष्य से हटे नहीं और देश के सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी.

    पढ़ाई के दौरान चलाया था टेंपो
    मनोज ने अपनी कहानी एक किताब में लिखी है. उनकी इस किताब का नाम है ‘ट्वेल्थ फेल’. इसमें उन्होंने बताया है कि पढ़ाई के दौरान उन्होंने ग्वालियर में टेंपो भी चलाया. उनके घर के हालात इतने ज्यादा बुरे थे कि उनके घर पर छत तक नहीं थी. इस कारण उन्हें भिखारियों के साथ भी सोना पड़ता था. लेकिन उनके कड़े संघर्ष ने उन्हें आसमान की बुलंदियों तक पहुंचा दिया. उन्होंने दिल्ली में लाइब्रेरी कम चपरासी की नौकरी की. इस दौरान उन्होंने गोर्की और अब्राहम लिंकन से लेकर मुक्तबोध जैसे कई बड़े लोगों के बारे में पढ़ा और उनके द्वारा किए काम को बखूबी समझा. इन किताबों को पढ़कर उन्होंने जिंदगी के असल पहलुओं को समझा.
    मनोज को क्लास 12 में पढ़ने के दौरान एक लड़की से प्यार हो गया. लेकिन वह कभी उसके सामने अपने प्यार का इजहार नहीं कर सके. उन्हें डर था कहीं लड़की 12वीं फेल समझकर उनके प्यार को ठुकरा न दे. आखिरकार उन्होंने लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया. उन्होंने लड़की को प्रपोज करते हुए कहा कि तुम हां करो और साथ दो तो मैं पुरी दुनिया को पलट दूंगा. इसके बाद मनोज ने कड़ी मेहनत की और सारी बातें सच कर दिखाईं. उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी और सफलता हासिल की. वह साल 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर से आईपीएस बने. फिलहाल वह मुंबई में एडिशनल कमिश्रनर ऑफ वेस्ट रीजन के पद पर तैनात हैं..

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलगातार तीसरे दिन पेट्रोल औैर डीजल में लगी आग
    Next Article ये है उम्र कैद की सजा से जुड़ा हुआ नियम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

    March 7, 2026

    आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…
    • भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…
    • अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…
    • आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…
    • आज का राशिफल शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?