Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ये है उम्र कैद की सजा से जुड़ा हुआ नियम
    राष्ट्रीय

    ये है उम्र कैद की सजा से जुड़ा हुआ नियम

    By Tv 36 HindustanOctober 16, 2021No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हाल ही में केरल की कोल्लम सेशन कोर्ट ने सांप से कटवाकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई. कोर्ट के इस फैसले के बाद उम्र कैद या आजीवन कारावास को लेकर फिर से एक बार लोगों के मन में सवाल पैदा होने लगे. लोगों के मन में एक धारणा बन गई है कि उम्र कैद की सजा का मतलब 14 साल की सजा होता है. लेकिन असल सच्चाई कुछ और ही है. आज हम आपको उम्र कैद की सजा का असली मतलब बताने जा रहे हैं.

    उम्र कैद का मतलब जीवन भर रहना होगा जेल में
    आमतौर पर लोगों को लगता है कि आजीवन कारावास 14 साल या 20 साल का होता है. बता दें, यह सब गलतफहमी है, आजीवन कारावास का मतलब है कि सजा पाने वाला व्यक्ति अपने बचे हुए जीवनकाल तक जेल में रहेगा. जब भी कोई कोर्ट किसी अपराधी को आजीवन कारावास की सजा सुनाती है तो इसका यही मतलब है कि आरोपी अपनी अंतिम सांस तक जेल की चारदीवारी के अंदर ही सजा काटेगा. सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई फैसलों में इसकी व्याख्या की है.

    कई लोग हो जाते हैं 14 या 20 साल में रिहा
    लोगों के मन में ये गलत धारणा इस वजह से बन गई है, क्योंकि कई बार देखा गया है कि आजीवन कारावास की सजा मिलने वाले व्यक्ति को 14 साल या 20 साल की सजा काटने के बाद रिहा कर दिया जाता है. आपको बता दें कि इसके पीछे की वजह कुछ और है. दरअसल, राज्य सरकारें एक निश्चित मापदंड के आधार पर किसी व्यक्ति की सजा कम करने की शक्ति रखती है. यही वजह है कि हम कई बार ये सुनते हैं कि आजीवन कारावास की सजा काट रहा व्यक्ति 14 साल बाद या 20 साल बाद रिहा हो गया. भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 55 और 57 में सरकारों को सजा को कम करने का अधिकार दिया गया है.
    IPC की धारा 57 उम्र कैद की सजा के समय के संबंध में है. इस धारा के मुताबिक, कारावास के सालों को गिनने के लिए इसे बीस साल के कारावास के बराबर गिना जाएगा. लेकिन इसका ये बिल्कुल मतलब नहीं है कि आजीवन कारावास 20 साल का ही होता है. अगर कोई गणना करनी हो तो ही आजीवन कारावास को 20 साल के बराबर माना जाता है. गणना करने की जरूरत तब पड़ती है, जब किसी को दोहरी सजा सुनाई गई हो या किसी को जुर्माना न भरने की स्थिति में ज्यादा समय के लिए कारावास में रखा जाता है.

    इन 5 तरह की सजा के हैं प्रावधान
    आजीवन कारावास या उम्रकैद की सजा गंभीर अपराधियों को दी जाती है. IPC 1860 में अपराधों के दंड के विषय में विस्तार से बताया गया है. इसी प्रकार IPC की धारा 53 में दंड कितने प्रकार के होते हैं इसके बारे में बताया गया है. IPC कुल पांच तरह के दंड का प्रावधान करती है. इसमें मृत्युदंड, आजीवन कारावास, कारावास, संपत्ति का समपहरण और जुर्माना शामिल हैं.

    सरकारों को है सजा करने का आदेश
    आजीवन कारावास का मतलब है कि जब तक अपराधी जिंदा है तब तक वह जेल में ही रहेगा. लेकिन सरकार इस सजा को कम कर सकती है. दंड प्रक्रिया संहिता 1973 (CRPC) की धारा 433 के तहत सरकार को अपराधी की सजा को कम करने का अधिकार है. सरकार CRPC की धारा 433 के तहत इन चार तरह की सजा को कम करा सकती है.

    सजा ए मौत की सजा को भारतीय दंड संहिता (1860 का 45) के तहत किसी अन्य सजा के रूप में कम कर सकती है.
    आजीवन कारावास की सजा को 14 साल के बाद जुर्माने के रूप में कम कर सकती है.
    कठिन कारावास की सजा को एक समय के बाद जुर्माने या जेल के रूप में कम कर सकती है.
    सादा कारावास की सजा को जुर्माने के रूप में कम कर सकती है.
    इन प्रावधानों के तहत सरकार अपराधी की सजा कम करा सकती है. इसके अलावा अच्छे आचरण के आधार पर आजीवन कारावास की सजा पाने वाले कई लोगों को एक रिहा कर दिया जाता है.

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article12वीं में थे फेल, गर्लफ्रैंड की शर्त ने बदली किस्मत, जानिए IPS अधिकारी की कहानी
    Next Article बीजापुर के जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…

    March 7, 2026

    भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…

    March 7, 2026

    अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…

    March 7, 2026

    आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…

    March 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का होगा आयोजन…
    • भारत में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, पेट्रोल-डीजल की कमी पर BPCL का बड़ा बयान…
    • अगले 4 दिन इन 9 राज्यों पर रहेंगे भारी IMD ने जारी किया बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें अपने शहर का ये हाल…
    • आपकी रसोई तक पहुंची ईरान-इजराइल जंग की आग घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने रुपये की बढ़ोतरी, यहां देखें नए रेट…
    • आज का राशिफल शनि देव की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का आज का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?