नई दिल्ली:- आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। आज वह इसकी शुरुआत यमुना नगर की जगधारी विधानसभा से करेंगें । जिसके पहले फेज में अगले कुछ दिनों तक 11 जिलों की 13 विधानसभाओं में केजरीवाल का चुनावी अभियान जारी रहेगा । वहीं जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए आप के हक में केजरीवाल वोट मांगेंगे।आगे के अभियान कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
आज आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में बी शामिल होंगे। आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हरियाणा में आगामी 5अक्टूबर को मतदान होगा और अपनी पार्टी के प्रचार के लिए केजरीवाल का व्यस्त कार्यक्रम रहेगा।
इस बाबत राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि BJP इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है।
बता दें कि कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बात विफल होने पर आप राज्य की सभी 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं आप हरियाणा में सत्ता परिवर्तन और केजरीवाल के शासन मॉडल को राज्य में लाने के लक्ष्य के साथ पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है और महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर कुशासन है।
आप’ की मानें तो हरियाणा ने पहले एक दल को पांच साल, फिर दूसरे को 10 साल और फिर तीसरे दल को 10 साल का मौका दिया। हरियाणा ने सभी दलों को मौका दिया, हरियाणा में कोई भी दल ऐसा नहीं है जो यह कह सके कि उसे मौका नहीं मिला। कोई भी शिकायत नहीं कर सकता। ‘आप’ ने दावा किया कि अन्य दल जनता की सेवा करने में विफल रहे। वहीं मतदाता सभी दलों से तंग आ चुके हैं।
