
नई दिल्ली। दुनिया एक ऐसी मछली भी है जो कैंसर से लेकर सर्जरी के इलाज के लिए काफी कारगर साबित हुआ है। रिसर्च में ये बात भी सामने आई है। जिसके बाद से मुश्किल काम में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। वहीं इस मछली की डिमांड पुरी दुनिया में है।
दरअसल हम क्रोकर मछली के बारे में बात कर रहे हैं। जिनके भीतर कई प्रकार के औषधीय गुणों को समेटे है। इसके शरीर में पाए जाने वाले एयर ब्लैडर का सर्जरी में इस्तेमाल होता है। रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ये मछली इंसान के शरीर में अतिरिक्त कोशिकाओं का निर्माण रोककर कैंसर से बचाने में मदद करती है। इससे शरीर में लगी चोट और संक्रमण का इलाज भी हो पाता है। अपने इन्हीं गुणों के कारण यह मछलियां काफी महंगी होती है।
एक रिसर्च बताती है कि लार्ज यलो क्रोकर मछली मेडिसिन की दुनिया में काफी पूछ-परख रखती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) ने इसे विलुप्त हो रही मछलियों की श्रेणी में रेड लिस्ट में डाला।