Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मिमिक्री का मतलब सिर्फ भाव भाव का नकल नहीं, जाने कब और कैसे हुई मिमिक्री की शुरुआत…
    News

    मिमिक्री का मतलब सिर्फ भाव भाव का नकल नहीं, जाने कब और कैसे हुई मिमिक्री की शुरुआत…

    By Tv 36 HindustanSeptember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डेस्क, नई दिल्ली। Mimicry Origin: मिमिक्री को आम तौर पर मनोरंजन का एक रूप माना जाता है, जिसका मकसद किसी को नीचा दिखाना या फिर शर्मिंदा करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर तरीके से हंसाने का होता है। कलाकार इसका गलत इस्तेमाल करता है या फिर उसमें सूझबूझ की कमी है तो अक्सर विवाद भी खड़े हो जाते हैं। बावजूद इसके आज यह कला तेजी से एक करियर ऑप्शन बनकर उभर रही है जिससे युवा पीढ़ी बड़े पैमाने पर प्रभावित भी हो रही है। क्या आप जानते हैं कि बॉडी लैंग्वेज से जुड़ी यह अनोखी कला कितनी पुरानी है और पहली बार कब इस शब्द का इस्तेमाल किया गया था? अगर नहीं, तो चलिए आज आपको इससे जुड़ी रोचक जानकारी (Mimicry History) से रूबरू कराते हैं।

    क्या है होती है मिमिक्री?मिमिक्री में न सिर्फ किसी की आवाज, हाव-भाव या स्टाइल की नकल की जाती है बल्कि इसे एक हास्यपूर्ण अंदाज में पेश भी किया जाता है जिससे श्रोता हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाता है।कहां से आया मिमिक्री शब्द?मिमिक्री शब्द ग्रीक भाषा से लिया गया है और इसे पहली बार साल 1667 में रिकॉर्ड किया गया था। इसका शाब्दिक अर्थ है ‘नकल करना’।

    क्या है मिमिक्री का सही तरीका?मिमिक्री करने वाला व्यक्ति किसी प्रसिद्ध हस्ती, राजनेता या किसी अन्य व्यक्ति की विशेषताओं को इस तरह से उभारता है कि दर्शक उस व्यक्ति की पहचान आसानी से कर सकें। मिमिक्री में न सिर्फ आवाज की नकल की जाती है बल्कि बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के हाव-भाव और यहां तक कि उस व्यक्ति के उठने-बैठने या चलने-फिरने के तरीके को भी हूबहू दोहराया जाता है। इस बीच कुछ अतिरिक्त हास्यपूर्ण तत्वों को भी जोड़ा जाता है जैसा कि आप भी अक्सर अपने दोस्तों के बीच हंसी का माहौल बनाने के लिए किसी तीसरे दोस्त की खिंचाई के लिए करते होंगे। हालांकि, मिमिक्री इससे काफी बढ़कर है। इसमें एक बाउंड्री का होना भी बेहद जरूरी होता है, जिससे सामने बैठा शख्स शर्मिंदा भी न हो और बिना उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए दर्शकों का भी मनोरंजन हो जाए।

    यह भी पढ़ें- कुछ इस तरह से हुई थी सिनेमाघरों में पॉपकॉर्न बेचने की शुरुआत, अमेरिका की महामंदी का इसमें रहा बड़ा रोलमिमिक्री का इतिहासमिमिक्री शब्द सुनते ही आपके मन में किसी की नकल करने का ख्याल आता होगा। क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत प्राचीन काल से ही हो चुकी थी। प्राचीन ग्रीस और रोम में लोग एक-दूसरे की नकल करके मनोरंजन करते थे। मध्य युग में भी मिमिक्री का चलन था, लेकिन इसे अक्सर राजाओं और धर्मगुरुओं का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। देखा जाए, तो इंसान ने हमेशा से अपने आसपास के लोगों, जानवरों और वस्तुओं की नकल करने की कोशिश की है। गुफाओं की दीवारों पर बने चित्र, शिकार करने के तरीके, भाषा का विकास, ये सभी मिमिक्री के प्रारंभिक उदाहरण हैं।

    आदि मानव ने गुफाओं की दीवारों पर जानवरों और शिकार के दृश्यों को चित्रित करके अपनी जिंदगी और आसपास के वातावरण को समझने की कोशिश की। शिकार करने के लिए इंसान जानवरों के बरताव और आवाजों की नकल करके उन्हें फंसाया करते थे। बता दें, भाषा का विकास भी मिमिक्री का ही एक रूप है। हमने अपने आसपास की आवाजों और ध्वनियों को सुनकर उनकी नकल करने की कोशिश की, जिसका धीरे-धीरे भाषा के साथ विकास होता गया।

    कितने तरह की होती है मिमिक्री?आवाज की नकल: इसमें किसी व्यक्ति की आवाज की हूबहू नकल की जाती है।शारीरिक हाव-भाव की नकल: इसमें किसी व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के एक्सप्रेशन की नकल की जाती है।शैली की नकल: इसमें किसी व्यक्ति की बातचीत के तरीके या उसके बिहेवियर की नकल की जाती है।आजकल मिमिक्री का इस्तेमाल फिल्मों, टेलीविजन शो और स्टेज शो में बड़े पैमाने पर किया जाता है। कई हास्य कलाकार मिमिक्री के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। हालांकि, मिमिक्री का इस्तेमाल राजनीति में भी देखने को मिलता है जो अक्सर विवाद का कारण बन जाता है।

    मिमिक्री के फायदेमनोरंजन: मिमिक्री दर्शकों को हंसाती है और मनोरंजन की वजह बनती है। स्ट्रेस में कमी: मिमिक्री तनाव कम करने में मददगार साबित हो सकती है।सोशल अवेयरनेस: मिमिक्री का इस्तेमाल कई बार सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी किया जाता है।मिमिक्री के नुकसानकभी-कभी मिमिक्री का इस्तेमाल किसी व्यक्ति का अपमान करने के लिए किया जाता है, जो राजनीतिक और सामाजिक विवाद का कारण बन सकता है। मिमिक्री एक कला है, लेकिन इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना बेहद जरूरी है, इसलिए समझदार लोग इसे सिर्फ मनोरंजन से जुड़े उद्देश्यों के लिए करते हैं जिसमें किसी भी शख्स का अपमान शामिल न हो।

    Post Views: 2,110

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस कंपनी ने रेलवे से हासिल किया 200 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर खरीदने के लिए दौड़ पड़े निवेशक…
    Next Article क्या वाकई सप्लीमेंट्स से शरीर में बनते हैं मसल्स, जानें क्या है सच …
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…

    March 22, 2026

    सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…

    March 22, 2026

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?