Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत में मंकीपॉक्स वायरस के सबसे खतरनाक क्लेड 1b स्ट्रेन का पहला मामला आया सामने…
    News

    भारत में मंकीपॉक्स वायरस के सबसे खतरनाक क्लेड 1b स्ट्रेन का पहला मामला आया सामने…

    By Tv 36 HindustanSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    9 सितंबर को देश में मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला रिपोर्ट किया गया था. बाहर से आए एक शख्स में हल्के लक्षणों के बाद उसे दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इससे पहले भी देश में मंकपॉक्स के मामले रिपोर्ट होते रहे हैं लेकिन तब मंकीपॉक्स वायरस का स्ट्रेन क्लेड 2 मिला था जो कि ज्यादा खतरनाक नहीं था, लेकिन अब जो मामला देश में रिपोर्ट किया गया है उसमें मंकीपॉक्स वायरस का सबसे खतरनाक स्ट्रेन क्लेड 1b पाया गया है. एक्सपर्ट इस स्ट्रेन को सबसे संक्रामक और खतरनाक बता रहे हैं.

    इस खतरनाक स्ट्रेन का सबसे पहला मामला केरल में रिपोर्ट किया गया है, बताया जा रहा है कि ये वायरस बहुत तेजी से फैलता है और मध्य पूर्वी देशों में ये कुछ ही दिनों में करीब 17 देशों में फैल चुका है. इसकी संक्रामकता को देखते हुए ही डब्ल्यूएचओ ने इसे हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है. केरल में 38 वर्षीय व्यक्ति में इस क्लेड 1b की पुष्टि हुई है. बताया जा रहा है कि हाल ही में ये व्यक्ति विदेश यात्रा से लौटा था. इस मामले की पुष्टि के बाद राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है और हर संभव एतिहात बरती जा रही है. फिलहाल व्यक्ति को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है और उसका इलाज जारी है. इस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले हर शख्स की ट्रेसिंग और टेस्टिंग की जा रही है ताकि इस वायरस के फैलने पर रोक लगाई जा सके.क्या कह रहे हैं जानकारहेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये स्ट्रेन अन्य स्ट्रेन के मुकाबले खतरनाक हो सकता है और ये कितना संक्रामक है ये तो आने वाले दिनों में ही बता लग पाएगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाएं.

    इसके लक्षण कोविड की ही तरह दिखाई देते हैं जिसमें व्यक्ति को सबसे पहले बुखार, खांसी, सिरदर्द, उल्टी, मतली की शिकायत होती है जिसके बाद मरीज के शरीर पर पानी भरे दाने निकलने लगते हैं. ऐसे मेें इसे सीजनल फ्लू न मानकर लापरवाही न बरतें. इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति को मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है इसके साथ ही मरीज थकान और कमजोरी महसूस कर सकता है. लक्षण गंभीर होने पर मलाशय में सूजन आने से यूरिन पास करने में भी परेशानी आ सकती है. ऐसे में व्यक्ति को समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाना बेहद जरूरी है.कैसे फैलता है ये वायरसये वायरस संक्रमित व्यक्ति के घाव और दानों में से रिसने वाले लिक्विड से फैलता है, ऐसे में संक्रमित व्यक्ति के छुई चीजों के इस्तेमाल करने से इसके फैलने के चांसेज ज्यादा बढ़ जाते हैं.

    इसलिए संक्रमित व्यक्ति की इस्तेमाल की गई चीजों को न छुएं और पूरी एतिहात बरतें.कितना खतरनाक है ये स्ट्रेनदेश में मिला स्ट्रेन क्लेड 1b पहले मिले स्ट्रेन से ज्यादा खतरनाक है.– ये स्ट्रेन स्किन के साथ साथ श्वसन तंत्र पर भी हमला करता है, इस स्ट्रेन से मरीज को निमोनिया जैसी बीमारी होने का खतरा ज्यादा है.– इस स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर 10 फीसदी तक पहुंच गई है जो कि काफी चिंताजनक है. ऐसे में इस स्ट्रेन से बचाव ही बेहतर है.

    Post Views: 950

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleतिरुपति मंदिर के प्रसाद में मिलावट पर पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, “धार्मिक क्षेत्र में प्रवेश हो चुका अराजक तत्वों का…”
    Next Article एसबीआई की इस योजना में होगा बड़ा फायदा, जाने कब समाप्त हो रही योजना की तारीख…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?